नई दिल्ली, 1 अप्रैल| आस्ट्रेलिया के पूर्व लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने बुधवार को अपनी बेस्ट भारतीय इलेवन टीम का चयन किया, जिसमें उन्होंने सौरभ गांगुली को टीम की कमान सौंपी है।

Advertisement

वॉर्न ने इंस्टाग्राम पर भारतीय इलेवन टीम का चुनाव किया। उन्होंने इस टीम में केवल उन्हीं खिलाड़ियों को चुना जिनके साथ वह खेल चुके हैं। महान लेग स्पिनर ने अपनी टीम में नवजोत सिंह सिद्धू को भी जगह दी है।

Advertisement

वॉर्न ने इंस्टाग्राम पर कहा, "मुझे नवजोत सिंह सिद्धू को चुनना पड़ा क्योंकि वह स्पिन के खिलाफ सबसे अच्छे खिलाड़ी थे, जिनके साथ मैं खेला हूं। यही नहीं अन्य सभी स्पिनरों जिन्होंने सिद्धू के खिलाफ गेंदबाजी की, उन सभी का कहना था कि सिद्धू बेस्ट थे।"

सिद्धू ने भारत के लिए 51 टेस्ट और 136 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने क्रमश: 3202 और 4413 रन बनाए है।

वॉर्न ने महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली को न चुनने का कारण बताते हुए कहा, "मैं केवल उन्हीं खिलाड़ियों को चुन रहा हूं, जिनके खिलाफ मैं खेला हूं, इसलिए धोनी और कोहली मेरी टीम का हिस्सा नहीं बनने जा रहे हैं। धोनी महान विकेटकीपर हैं जबकि कोहली तीनों प्रारुपों में महान हैं।"

पूर्व लेग स्पिनर ने इस टीम की कमान सौरभ गांगुली को दी है, हालांकि उन्होंने वीवीएस लक्ष्मण को अपने अंतिम इलेवन में शामिल नहीं किया है।

Advertisement

वॉर्न ने कहा, "मैं गांगुली के साथ गया क्योंकि मैं उन्हें अपनी टीम का कप्तान बनाना चाहता था, इसलिए लक्ष्मण को बाहर बिठाना पड़ा।"

वॉर्न की बेस्ट भारतीय इलेवन : वीरेंद्र सहवाग, नवजोत सिंह सिद्धू, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, सौरभ गांगुली (कप्तान), कपिल देव, हरभजन सिंह, नयन मोंगिया, अनिल कुंबले और जवागल श्रीनाथ।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार