जिम्बाब्वे के क्रिकेट स्टार सिकंदर रजा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वो अपने प्रदर्शन के चलते नहीं बल्कि एक अलग वजह के चलते चर्चा का विषय बन गए हैं। रजा ने हरारे मेट्रोपॉलिटन क्रिकेट एसोसिएशन (HMCA) में आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि 1 जून को विग्ने कप मैच के दौरान उनके साथ उनके कोच ने नस्लीय दुर्व्यवहार किया।

Advertisement

ये घटना कथित तौर पर ओल्ड हरारियन्स स्पोर्ट्स क्लब में हुई, जहां रजा रेनबो क्रिकेट क्लब के खिलाफ ओल्ड हरारियन्स का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।ईएसपीएन क्रिकइन्फो से बात करते हुए, रजा ने कहा, "अगर वो दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ एक उदाहरण बनाया जाना चाहिए ताकि इस तरह की घटना फिर कभी न हो, न इस पीढ़ी के साथ और न ही अगली पीढ़ी के साथ।"

Advertisement

HMCA से प्रतिक्रिया के लिए संपर्क किया गया है, लेकिन उसने अभी तक कोई सार्वजनिक बयान जारी नहीं किया है। शिकायत के अनुसार, ये दुर्व्यवहार एक टीम से जुड़े कोच द्वारा किया गया था और ये तब हुआ जब रजा अपनी पारी के बाद मैदान से बाहर जा रहे थे। रजा ने मामले की पूरी जांच की मांग की है। घटना के बावजूद, रजा ने मैच में शानदार प्रदर्शन किया और 56 गेंदों पर 78 रन बनाकर ओल्ड हरारियन्स को 50 ओवरों में 9 विकेट पर 402 रन बनाने में मदद की। रेनबो क्रिकेट क्लब ने 39 ओवर में 8 विकेट पर 225 रन बनाए, जो डीएलएस पद्धति के तहत 142 रन से कम था।

रज़ा 2025 में शानदार फॉर्म में रहे हैं। उन्होंने हाल ही में लाहौर कलंदर्स की पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, रज़ा ज़िम्बाब्वे क्रिकेट की आधारशिला रहे हैं, उन्होंने 19 टेस्ट, 151 वनडे और 105 टी-20 में राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने तीनों प्रारूपों में क्रमशः 1353, 4325 और 2403 रन बनाए हैं, जबकि गेंद के साथ 39, 93 और 81 विकेट भी लिए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

बता दें कि वो इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में खेलने वाले सिर्फ़ तीन ज़िम्बाब्वे के खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने टूर्नामेंट में ज़िम्बाब्वे के किसी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज़्यादा बार (9) खेलने का रिकॉर्ड बनाया है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार