Sikandar Raza Record: जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज के बाद अब बुधवार, 15 जुलाई से तीन मैचों की टी20 सीरीज (ZIM vs BAN T20 Series) खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला (ZIM vs BAN 1st T20) बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में होगा जहां जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के कप्तान सिकंदर रज़ा (Sikandar Raza) अपनी बैटिंग से धमाल मचाकर एक बेहद खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। उनके पास रोहित शर्मा और जोस बटलर जैसे दिग्गजों के एलीट क्लब में शामिल होने का सुनहरा मौका है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। दरअसल, 40 वर्षीय सिकंदर रज़ा बांग्लादेश के खिलाफ बुलावाओ के मैदान पर अपनी पारी में 4 छक्के लगाते हैं तो वो टी20 इंटरनेशनल में अपने 150 छक्के पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले जिम्बाब्वे के पहले और दुनिया के 11वें खिलाड़ी बन जाएंगे। खास बात यह है कि सिकंदर रज़ा यह आंकड़ा छूने वाले पूर्ण सदस्य देशों के सातवें खिलाड़ी भी बनेंगे।

टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी (पूर्ण सदस्य देश)

  • रोहित शर्मा (भारत) - 205
  • जोस बटलर (इंग्लैंड) - 186
  • सूर्यकुमार यादव (भारत) - 179
  • मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) - 173
  • रोवमैन पॉवेल (वेस्टइंडीज) - 156
  • ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) - 150

बताते चलें कि ऑस्ट्रिया के करणबीर सिंह (207 छक्के), यूएई के मुहम्मद वसीम (196 छक्के), हांगकांग के बाबर हयात (166 छक्के), मलेशिया के  सैयद अज़ीज़ (157 छक्के) ने भी टी20 इंटरनेशनल में 150 प्लस छक्के लगाए हैं, लेकिन वो पूर्ण सदस्य टीमों के सदस्य नहीं हैं।

अगर सिकंदर रज़ा की बात करें तो उन्होंने अब तक 133 T20I मैचों में 3089 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से 146 छक्के निकले हैं।इसके अलावा उन्होंने 107 विकेट भी लिए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

जिम्बाब्वे टी20 स्क्वाड: ताडीवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, क्लाइव मदांडे, ब्रैड इवांस, वेलिंग्टन मसाकाद्ज़ा, रिचर्ड नगरावा, ब्लेसिंग मुज़रबानी, न्यूमैन न्यामहुरी, बेन करन, मिल्टन शुम्बा, ताशिंगा मुसेकिवा, टिनोटेंडा मापोसा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार