Sikandar Raza Record: जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला बीते रविवार, 19 जुलाई को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया था जहां जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने मैदान पर कदम रखते ही इतिहास रच दिया। उन्होंने जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर हैमिल्टन मसाकाद्जा का एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा है।
दरअसल, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच बुलावायो में खेला गया तीसरा टी20 मुकाबला सिकंदर रज़ा के इंटरनेशनल करियर का 314वां मुकाबला था जिसके लिए मैदान पर उतरते ही वो जिम्बाब्वे के लिए सर्वाधिक इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने हैमिल्टन मसाकाद्जा को पछाड़कर ये कारनामा किया है। हैमिल्टन मसाकाद्जा ने अपने करियर के दौरान जिम्बाब्वे के लिए 313 मुकाबले खेले थे।
जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ी
- सिकंदर रज़ा - 314
- हैमिल्टन मसाकाद्जा - 313
- ब्रैंडन टेलर - 303
- एंडी फ्लावर - 288
- एल्टन चिगुम्बुरा - 281
बात करें तीसरे टी20 में सिकंदर रज़ा के प्रदर्शन की वो बांग्लादेश के खिलाफ 6 गेंदों पर 3 रन करके आउट हुए। हालांकि इसके बाद उन्होंने अपनी गेंदबाज़ी से प्रभाव छोड़ा और अपने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने परवेज हुसैन इमोन (22 गेंदों पर 24 रन) और तौहीद हिरदॉय (19 गेंदों पर 24 रन) को पवेलियन का रास्ता दिखाया।
मैच का हाल: बुलावायो के मैदान पर जिम्बाब्वे ने ही टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी और अपनी पारी के 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 143 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। उनके लिए डायोन मायर्स ने सर्वाधिक रन ठोके और 53 गेंदों पर 73 रन बनाए। उनके अलावा ब्रायन बेनेट ने 38 गेंदों पर 47 रनों की पारी खेली।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में बांग्लादेश ने एक छोर संभालकर 58 गेंदों पर 68 रन बनाए, वहीं परवेज हुसैन इमोन और तौहीद हिरदॉय ने 24-24 रनों का योगदान किया। तो ऐसे बांग्लादेश ने 19.4 ओवर में 144 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 4 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ उन्होंने तीन मैचों की टी20 सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली है।