Cricket World Cup: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर साइमन ओ'डॉनेल का मानना है कि भारत के खिलाफ विश्व कप 2023 फाइनल में 137 रन की शानदार पारी के बाद बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड एक दिन ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगे।

Advertisement

रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हेड ने 120 गेंदों में 137 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 15 चौके और चार छक्के शामिल थे।

Advertisement

खिताबी मुकाबले में उनकी इस पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 43 ओवरों में 241 रनों का छोटा लक्ष्य चेज कर लिया।

हेड विश्व कप के इतिहास में सेमीफाइनल और फाइनल दोनों में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीतने वाले चौथे क्रिकेटर बन गए। इससे पहले उन्होंने कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम चार मुकाबले में यह पुरस्कार जीता था।

हेड ने इस साल जून में लंदन के ओवल में भारत के खिलाफ पहली पारी में 174 गेंदों में 163 रनों की तेज पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया को पहला विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप खिताब दिलाया था।

Also Read: Live Score

Advertisement

ओ'डॉनेल ने एसईएन रेडियो से कहा, "मुझे लगता है कि हम ट्रैविस हेड के रूप में अगले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पर विचार कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बनने के लिए शायद उन्हें उनमें से किसी एक प्रारूप को छोड़ना होगा। जिससे उनका वर्क लोड सही से मैनेज हो पाए।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार