India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच शनिवार (6 जून) से मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में अनोखा रिकॉर्ड बन गया। इस मुकाबले में 6 खिलाड़ी वो हैं जो आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस की टीम का हिस्सा थे।
कप्तान शुभमन गिल के अलावा. साईं सुदर्शन, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और मानव सुथार आईपीएल में गुजरात की टीम में हैं। पहली बार ऐसा हुआ है जब भारतीय क्रिकेट टीम में एक ही आईपीएल टीम के 6 खिलाड़ी खेले हैं।
इससे पहले 42 मैच ऐसे हुए हैं, जिसमें एक आईपीएल टीम के 5 खिलाड़ी खेले हैं।
बता दें कि इस मुकाबले में मानव ने भारत के लिए टेस्ट डेब्यू किया है। उनके अलावा बाकी खिलाड़ी पहले भी भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा रह चुके हैं। सुथार भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले 319वें खिलाड़ी बने हैं।
गौरतलब है कि इस मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था।
टीमें इस प्रकार हैं
भारत (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, वाशिंगटन सुंदर, मानव सुथार, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): सेदिकुल्लाह अटल, रहमानुल्लाह गुरबाज़, अब्दुल मलिक, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह उमरज़ई, शराफुद्दीन अशरफ, नांगेलिया खरोटे, जियाउर रहमान शरीफी, मोहम्मद सलीम सफी।