दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का आईपीएल 2021 में शानदार फॉर्म जारी है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बुधवार को मुकाबले में धवन ने 37 गेदों का सामना करते हुए छह चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन बनाए। इसके साथ ही मौजूदा आईपीएल सीजन में उनके 400 रन पूरे हो गए। इस पारी को मिलाकर उनके 9 मैचों में 422 रन हो गए हैं और ऑरेंज कैप उनके सिर पर सज गई है। 

Advertisement

यह लगातार छठी बार है जब आईपीएल में धवन ने एक सीजन में 400 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। उनसे पहले इस टूर्नामेंट में यह कारनामा सिर्फ सुरेश रैना (2008-14) और डेविड वॉर्नर (2013-20) ने ही किया है। रैना और वॉर्नर ने लगातार 7 आईपीएल सीजन में 400 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।  

Advertisement

धवन ने 2016 में 501 रन, 2017 में 479 रन, 2018 में 497 रन, 2018 में 521 रन औक 2020 में 618 रन बनाए थे।

इसके अलावा वह आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा 400 या उससे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। यह उनके आईपीएल करियर में यह आठवां सीजन है, जब उन्होंने 400 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

सुरेश रैना ने सबसे ज्यादा 9 बार आईपीएल सीजन में ऐसा किया है। विराट कोहली-रोहित शर्मा और डेविड वॉर्नर ने 7-7 बार यह कारनामा किया है।   

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

Advertisement

बता दें कि अक्टूबर-नवंबर को होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए धवन को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार