27 फरवरी। न्यूजीलैंड को हराकर आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि टीम आगामी मैचों में गलतियों को दोहराने से बचे। भारत ने महिला टी-20 विश्व कप में अपने विजयी क्रम को जारी रखते हुए गुरुवार को न्यूजीलैंड को ग्रुप-ए मैच में चार रनों से हरा सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।

हरमनप्रीत ने मैच के बाद कहा, "जब आपकी टीम ऐसा प्रदर्शन कर रही होती है तो यह बहुत अच्छा एहसास होता है। हमने वही गलतियां कीं, हमें पहले 10 ओवरों में अच्छी शुरूआत मिली और हमने फिर से गति नहीं पकड़ी।"

उन्होंने कहा, "हमने पैच में अच्छी गेंदबाजी की और कुछ जगह आज हमने बहुत अच्छा नहीं किया है। अब उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करना है।"

भारतीय टीम ने युवा बल्लेबाज शेफाली वर्मा के 46 रनों की बदौलत आठ विकेट पर 133 रन का स्कोर बनाया और फिर न्यूजीलैंड की टीम को पांच विकेट के नुकसान पर 129 रनों पर ही सीमित कर दिया।

हरमनप्रीत ने शेफाली की तारीफ करते हुए कहा, "शेफाली हमें अच्छी शुरूआत दे रही है और मुझे उम्मीद है कि वह ऐसा करना जारी रखेगी, क्योंकि शुरुआत में तेजी से रन बनाना वास्तव में हमारे लिए महत्वपूर्ण है।" भारतीय टीम लीग चरण में अब अपना अंतिम मैच शनिवार को श्रीलंका के साथ खेलेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार