श्रीलंका ए ने ट्राई नेशन सीरीज के चौथे मुकाबले में इंडिया ए को सुपर ओवर में हराकर पिछले मैच में मिली हार का बदला ले लिया। इस जीत के साथ ही श्रीलंकाई टीम ने फाइनल की तरफ अपने कदम बढ़ा दिए हैं। इस मैच में भारत की बल्लेबाजी एक बार फिर से फ्लॉप रही और कई युवा खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से निराश किया।

Advertisement

हालांकि, भारतीय गेंदबाजों ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन इस मैच में भी जारी रखा और टीम इंडिया को मैच में आखिरी ओवर तक बनाए रखा। ऑलराउंडर्स की भरमार वाली इंडिया ए की टीम के लिए निशांत सिंधु एक पॉजीटिव बनकर भी सामने आए। वो बल्ले से तो इस ट्राई सीरीज में बुरी तरह से फ्लॉप रहे हैं लेकिन गेंद से वो अपनी छाप छोड़ रहे हैं।

Advertisement

इस मैच में भी उन्होंने 10 ओवर बॉलिंग करते हुए 62 रन दिए और 1 विकेट लिया। उन्होंने क्रीज़ पर सेट अविष्का फर्नांडो को चारों खाने चित्त करते हुए क्लीन बोल्ड कर दिया। उनकी इस गेंद का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इस मैच की बात करें तो 265 रनों के जवाब में श्रीलंकाई टीम को उनके ओपनर्स निरोशन डिकवेल्ला और अविष्का फर्नांडो ने तूफानी शुरुआत दिलाते हुए 5 ओवर में ही अर्द्धशतक तक पहुंचा दिया। डिकवेल्ला ने आउट होने से पहले 37 रन बनाए जबकि फर्नांडो ने भी 22 रन का योगदान दिया। इस साझेदारी के टूटने के बाद टीम इंडिया ने मैच में वापसी की और लगातार विकेट चटकाकर मैच को आखिरी तक ले गए। हालांकि, सदीरा समरविक्रमा एक छोर पर खड़े रहे और 93 रन पर आउट होने से पहले वो लगभग अपनी टीम को जीत तक पहुंचा चुके थे लेकिन अरशद खान ने किसी तरह अच्छा ओवर डालकर मैच को सुपर ओवर तक पहुंचा दिया जहां लंकाई टीम ने 10 रन से मैच जीत लिया।

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार