24 अक्टूबर,(CRICKETNMORE)। बल्लेबाजों औऱ गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत श्रीलंका ने डकवर्थ लुईस नियम के अनुसार पांचवें और आखिरी वनडे मैच में इंग्लैंड को 219 रनों से हरा दिया। यह वनडे क्रिकेट इतिहास में इंग्लैंड की सबसे बड़ी हार है। हालांकि इंग्लैंड ने सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। देखें पूरा स्कोरकार्ड

Advertisement

367 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 26.1 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 132 रन ही बना सकी। लेकिन बारिश के खलल के कारण इंग्लैंड की पारी पूरी नहीं हो सकी। इंग्लैंड के लिए बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 67 औऱ मोइन अली ने 37 रन बनाए। टीम के  7 खिलाड़ी को दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। 

Advertisement

श्रीलंका के लिए अकिला धनंजया ने चार, दुष्मंथा चमीरा ने तीन, वहीं कशु रजिथा और धनंजया डी सिल्वा ने एक-एक विकेट हासिल किया।

इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी उतरी श्रीलंका ने निरोशन डिकवेला (95), कप्तान दिनेशा चांदीमल (80), कुशल मेंडिस (56) और सदीरा समराविक्रमा (54) के शानदार अर्धशतकों की बतौदल निर्धारित 50 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 366 रन बनाए। देखें पूरा स्कोरकार्ड

यह बिना किसी शतक के वनडे क्रिकेट में बनाया गया तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इंडिया के क्रिकेटर्स की खूबसूरत वाइफ्स,देखें PICS 

श्रीलंका की शुरुआत  रही और डिकवेला औऱ समरविक्रमा ने पहले विकेट के लिए 137 रन जोड़े। इसके बाद मेंडिस औऱ चांदीमल ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 102 रन जोड़े। जिसकी बदौलत श्रीलंका बड़े स्कोर तक पहुंच सकी।

Advertisement

इंग्लैंड के लिए टॉम कुरेन और मोइन अली ने दो-दो, वहीं आदिल रशीद और लियाम प्लंकेट ने एक-एक विकेट हासिल किया।


 

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार