कोलंबो, 25 जून| श्रीलंका के पूर्व खेल मंत्री महिंदानंद अल्थगमागे ने 2011 वर्ल्ड कप फाइनल फिक्स होने के अपने दावों को सही ठहराने के लिए संबंधित अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। मुंबई में श्रीलंका के खिलाफ खेले गए वर्ल्ड कप 2011 फाइनल में मेजबान भारत ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी। श्रीलंका को लगातार दूसरी बार फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, भारत की 1983 के बाद से यह दूसरी वर्ल्ड कप जीत थी।

Advertisement

न्यूज फस्र्ट की रिपोर्ट के अनुसार, अल्थगमागे ने पत्रकारों से कहा, " नौ पन्नों की इस रिपोर्ट में मैंने उन 24 संदिग्ध कारणों का उल्लेख किया है कि क्यों हम टूर्नामेंट हारे थे।"

Advertisement

इससे पहले, अल्थगमागे ने कहा था कि वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया वर्ल्ड कप फाइनल फिक्स था और श्रीलंकाई टीम आसानी से इस मैच को जीत सकती थी।

उन्होंने पिछले सप्ताह कहा था, " साल 2011 में खेला गया वर्ल्ड कप फाइनल फिक्स था। मैं अपने बयान पर कायम हूं। यह उस समय हुआ था जब मैं खेल मंत्री था। अपने देश की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए और अधिक खुलासे नहीं करना चाहता हूं। भारत के खिलाफ उस मैच को हम जीत सकते था।"

पूर्व खेल मंत्री ने कहा था, " मैं अपने बयान की पूरी जिम्मेदारी लेता हूं और बहस के लिए तैयार हूं। मैं इसमें खिलाड़ियों को शामिल नहीं करूंगा लेकिन कुछ समूह जरूर इस मैच को फिक्स करने में शामिल थे।"

2011 वर्ल्ड कप फाइनल में संगकारा टीम के कप्तान थे। उन्होंने कहा था कि इस आरोप की तह तक पहुंचना सबसे अच्छी बात होगी।

Advertisement

संगकारा ने न्यूज फस्र्ट से कहा, " तब किसी को भी अटकलें लगाने की जरूरत नहीं होगी और वे इसकी तह तक जा सकते हैं। यही कार्रवाई का सबसे विवेकपूर्ण तरीका होना चाहिए।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार