4 सितंबर,नई दिल्ली: कॉलिन डी ग्रैंडहोम और टॉम ब्रूस के शानदार अर्धशतकों की बदौलत न्यूजीलैंड ने मंगलवार पल्लेकेले स्टेडियम में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में मेजबान श्रीलंका को 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। श्रीलंका के 161 रनों के जवाब में न्यूजीलैंड ने 19.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Advertisement

आपको बता दें कि यह मैच आखिरी ओवर तक गया। मिचेल सैंटनर ने एक चौका और एक छक्का जमाकर न्यूजीलैंड को जीत जरूर दिला दी लेकिन श्रीलंकाई खिलाड़ी शेहान जयसूर्या कैच लेने के चक्कर में चोटिल हो गए।

Advertisement

हुआ ये कि सैंटनर ने डीप मिडविकेट की तऱफ छक्का मारा और कैच लेने के लिए शेहान जयसूर्या और कुशल मेंडिस दौड़ पड़े। जयसूर्या ने कैच तो पकड़ ली थी लेकिन मेंडिस के टक्कर के कारण वह बाउंड्री लाइन के ऊपर गिर गए। 

दोनों के बीच टक्कर होने का फायदा मिचेल सैंटनर को मिला और अंपायर ने छक्के का सिंग्नल दिया। हालांकि शेहान जयसूर्या को चोट गंभीर नहीं लगी वरना हादसा बड़ा हो सकता था। मैच के बाद कप्तान लसिथ मलिंगा ने खुलासा  किया की दोनों खिलाड़ी ठीक हैं और अगला मुकाबला खेलेंगे। 

न्यूजीलैंड ने टी-20 सीरीज में 2- 0 की अजेय बढ़त बना ली है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार