SL vs AUS 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है। श्रीलंका के पालेकल स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में डेविड वॉर्नर (David Warner) द्वारा गजब की फील्डिंग देखने को मिली। एस्टन एगर की गेंद पर डि सिल्वा ने मिड-ऑन की दिशा में शॉट खेला लेकिन, यहां पर डेविड वॉर्नर ने सुपरमैन के अंदाज में एक हाथ से कैच को लपक लिया।

Advertisement

यह वाक्या श्रीलंकाई टीम की बल्लेबाजी के 26 वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुआ। डि सिल्वा आगे बढ़े और मिड ऑन के ऊपर से शॉट को खेलने की कोशिश की। लेकिन, 30 गज के दायरे के अंदर फील्डिंग कर रहे डेविड वॉर्नर के इरादे कुछ और ही थे। डेविड वॉर्नर अपने दाहिने और हवा में उड़े और एक हाथ से ही असंभव कैच को लपक लिया।

Advertisement

डेविड वॉर्नर का ये कैच देखने लायक था बल्लेबाज को छोड़िए गेंदबाज तक को यकीन नहीं हुआ कि आखिरकार डेविड वॉर्नर ने इस कैच को कैसे लपका। बता दें कि फिलहाल ऑस्ट्रेलिया टीम श्रीलंका के दौरे पर है। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टी-20 सीरीज में लंकाई टीम को शिकस्त दे दी है।

तीन टी20 मैचों की सीरीज को ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से अपने नाम किया। हालांकि, तीसरे टी-20 मुकाबले में श्रीलंका टीम ने अंसभव जीत दर्ज की थी। वहीं अगर पहले वनडे मुकाबले की बात करें तो श्रीलंका टीम ने 31 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 158 रन बना लिए हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार