SL vs AUS 1st Test: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां शुक्रवार, 31 जनवरी को मुकाबले के तीसरे दिन बारिश के कारण सिर्फ 27 ओवर का ही खेल हो सका। गौरतलब है कि श्रीलंका की आधी टीम 42 ओवर में 136 रन बनाकर पवेलियन लौट चुकी है।

Advertisement

गाले के मैदान पर तीसरे दिन दिनेश चांदीमल और कामिन्दु मेंडिस की जोड़ी श्रीलंकाई पारी को आगे बढ़ाने मैदान पर उतरी थी। आपको बता दें कि इन दोनों ही खिलाड़ियों ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 37 रनों की साझेदारी की। कामिन्दु मेंडिस 38 बॉल पर 15 रन बनाकर मिचेल स्टार्क का शिकार बने, जिनका कैच विकेट के पीछे एलेक्स कैरी ने पकड़ा। दूसरी तरफ से दिनेश चांदीमल ने एक छोर संभाला और 115 बॉल पर दिन का खेल खत्म होने तक 63 रनों की पारी खेली।

Advertisement

हालांकि दूसरी तरफ से कप्तान धनंजय डी सिल्वा भी कुछ ही देर मैदान पर टिक पाए और 34 बॉल पर 22 रन की पारी खेलकर आउट हो गए। गौरतलब है कि इसके बाद कुसल मेंडिस ने चांदीमल का साथ दिया और बारिश के कारण मैच रुकने तक 25 बॉल पर 10 रनों की पारी खेली। ये भी जान लीजिए कि स्टार्क के अलावा ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर मैथ्यू कुह्नमैन को भी दिन में एक सफलता मिली जिन्होंने विपक्षी कप्तान धनंजय डी सिल्वा का विकेट चटकाया।

कुल मिलाकर गाले टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका की आधी टीम अपनी पहली इनिंग में 42 ओवर का सामना करके 136 रन के स्कोर पर वापस पवेलियन लौट चुकी है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली इनिंग में 154 ओवर खेलकर 6 विकेट के नुकसान पर 654 रन स्कोरबोर्ड पर टांगने के बाद पारी घोषित की थी। ऐसे में वो अभी भी श्रीलंका से 518 रन आगे हैं।

टीमें:

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), जोश इंगलिस, ब्यू वेबस्टर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, मैथ्यू कुह्नमैन, नाथन लियोन, टॉड मर्फी।

Advertisement

श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): दिमुथ करुणारत्ने, ओशादा फर्नांडो, दिनेश चांडीमल, एंजेलो मैथ्यूज, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कुसल मेंडिस (डब्ल्यू), प्रभात जयसूर्या, निशान पेइरिस, जेफरी वेंडरसे, असिथा फर्नांडो।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार