Sri Lanka vs Australia: ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (David Warner) अपने फनी अंदाज के लिए फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। डेविड वार्नर ने गाले में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान भी कुछ ऐसा किया जिसको देखने और सुनने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। डेविड वॉर्नर ने मीडिया बॉक्स में मौजूद एक प्रमुख पत्रकार को संदेश भेजने के लिए मजेदार तरीके का इस्तेमाल किया।

Advertisement

मीडिया बॉक्स में इस पत्रकार के खड़े होने से बल्लेबाज के दृष्टिकोण में बाधा प्रकट हो रही थी। वार्नर ने स्टंप माइक का इस्तेमाल करते हुए ब्रॉडकास्टर से अनुरोध किया कि वे उस पत्रकार को खड़े होने की बजाए बैठने के लिए कहें ताकि खेल फिर से शुरू हो सके।

Advertisement

डेविड वॉर्नर स्टंप्स के पास गए और टेन स्पोर्ट्स की ब्रॉडकास्टिंग टीम से कहा, 'ब्रॉडकास्टर क्या आप जेफ लेमॉन को जो पीली शर्ट में खड़े हैं उन्हें बैठने के लिए कहेंगे। बल्लेबाज काफी ज्यादा दुखी हो रहे हैं।' इस मजेदार वीडियो को मशहूर लाइव क्रिकेट डायरेक्टर हेमंत बुच ने ट्विटर पर पोस्ट किया है। 

फैंस को श्रीलंकाई पारी के 65वें ओवर के दौरान इस मजेदार घटना के बारे में पता चला। वार्नर ने जब ये मैसेज दिया तब जेफ लेमॉन स्ट्राइकर की पीठ के पीछे खड़े हुए थे। लेकिन, बल्लेबाज शायद आगे आने वाले ओवर के लिए तैयार हो रहा था, इसी कारण वॉर्नर ने बैटर के दृष्टिकोण को अवरुद्ध ना करने का अनुरोध किया होगा।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार