Sri Lanka vs India 3rd T20I Dream11 Prediction: भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला मंगलवार, 30 जुलाई को पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

Advertisement

इस मुकाबले में आप सूर्यकुमार यादव को कैप्टन के तौर पर चुन सकते हो। SKY टी20 सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ 42 की औसत और 221 की स्ट्राइक रेट से 2 मैचों में 84 रन ठोक चुके हैं। टी20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव के नाम 291 मैचों में 7597 रन दर्ज हैं। भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 70 मैचों में 43 की औसत और 170 की स्ट्राइक रेट से 2424 रन बनाए हैं। ऐसे में उन्हें कैप्टन के तौर पर चुनना एक अच्छा फैसला होगा।

Advertisement

उपकप्तान के तौर पर आप पथुम निसांका को चुन सकते हो। निसांका सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2 मैचों में 55.50 की औसत से 111 रन बनाए हैं। टी20 फॉर्मेट में उनके नाम 2986 रन दर्ज हैं।

SL vs IND 3rd T20I: मैच से जुड़ी जानकारी

दिन - मंगलवार, 30 जुलाई 2024
समय - 07:00 PM IST
वेन्यू - पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम

SL vs IND 3rd T20I Pitch Report

Advertisement

पल्लेकेले के मैदान पर अब तक 25 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं जिसमें से 13 रन डिफेंड करने वाली टीम ने जीते हैं। यहां 9 मैच रन चेज करते हुए भी जीते गए हैं। इस मैदान पर पहले बैटिंग करने वाली टीम कम से कम 170 रन बनाना चाहेगी क्योंकि यहां पर पहली इनिंग का औसत स्कोर 169 रन है। ये भी जान लीजिए कि पल्लेकेले के मैदान पर बल्लेबाज़ों को खूब मदद मिली है और यहां टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक स्कोर 263 रन बना है।

SL vs IND 3rd T20I: Where to Watch?

इस सीरीज के सभी मुकाबला भारतीय क्रिकेट फैंस सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख पाएंगे। ये भी जान लीजिए कि इन मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म SonyLIV ऐप पर भी होगी।

Advertisement

SL vs IND T20I Head To Head Record

कुल - 31
भारत - 21
श्रीलंका - 09
बेनतीजा - 01

Sri Lanka vs India 3rd T20I Dream11 Team

Advertisement

विकेटकीपर - कुसल पेरेरा, ऋषभ पंत
बल्लेबाज - सूर्यकुमार यादव (कप्तान), पथुम निसांका (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल
ऑलराउंडर - अक्षर पटेल, हार्दिक पांड्या, वानिन्दु हसरंगा 
गेंदबाज - अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, मथीशा पथिराना।

Sri Lanka vs India 3rd T20I Probable Playing XI

India Probable Playing XI: शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रियान पराग, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज। 

Advertisement

Sri Lanka Probable Playing XI : पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटीकपर), कुसल पेरेरा, कामिन्दु मेंडिस, चरिथ असलंका (कप्तान), दासुन शनाका, वानिन्दु हसरंगा, रमेश मेंडिस, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना, असीथा फर्नांडो।

SL vs IND 3rd T20 Dream11 Prediction, Today Match  SL vs IND, SL vs IND Dream11 Team, Fantasy Cricket Tips, SL vs IND Pitch Report, Today  Cricket Match Prediction, Today Cricket Match, Dream11 Team, Playing XI, Pitch Report, Injury Update of the match between Sri Lanka vs India

Disclaimer: यह Fantasy Team लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है। अपनी टीम बनाते समय उल्लेखित बिंदुओं पर विचार करें और ध्यान पूर्वक फैसला लें।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार