नई दिल्ली, 13 अप्रैल| भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना लॉकडाउन के दौरान घर पर करीब 10 घंटे सो रही हैं। इसके अलावा वह मूवी देख रही हैं और आनलाइन लूडो भी खेल रही है। बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें मंधाना ने अपने पूरे दिन का कार्यक्रम बताया है। एक मिनट और 38 सेकेंड के इस वीडियो में मंधाना ने कहा कि वह इस दौरान वह अपनी ट्रेनिंग का विशेष ख्याल रख रही हैं।

Advertisement

मंधाना ने कहा, " फिट रहना बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए मैं फिट रहने का काम रही हूं। मैं ट्रेनर के संपर्क में हूं और उनके से फिडबैक ले रही हूं। वह हमें (सभी खिलाड़ियों को) को बताते हैं कि फिट रहने के लिए हमें क्या करना है। "

Advertisement

उन्होंने कहा, " बाकी समय मैं अपने परिवार के साथ बिता रही हूं। हम कार्ड खेल रहे हैं। इसके अलावा खाना बनाने में मैं अपनी मां की भी मदद करती हूं। "

सलाबी बल्लेबाज ने साथ ही कहा, " तीसरी चीज मैं मूवी देखती हूं। मैं सप्ताह में दो-तीन मूवी देख लेती हूं। मूवी देखने के बाद भी काफी समय बचता है और इस दौरान में सोती भी हूं। मैं यह सुनिश्चित करती हूं कि पूरे दिन खुद को खुश रखने के लिए मैं कम से कम 10 घंटे सोती हूं। "

मंधाना ने लॉकडाउन के दौरान लोगों से घरों में रहने की अपील करते हुए कहा, " घर में रहिए, सुरक्षित रहिए और खुद को शारीरिक तथा मानसिक रूप से फिट रखिए। "
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार