सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 (Syed Mushtaq Ali Trophy 2024 ) के फाइनल में मुंबई ने सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और सूर्यांश शेडगे (Suryansh Shedge) के शानदार प्रदर्शनों की मदद से मध्य प्रदेश को 5 विकेट से हरा दिया। इसी के साथ मुंबई दूसरी बार चैंपियन बना है। यह फाइनल मैच एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला गया था। 

Advertisement

मध्य प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 174 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन कप्तान रजत पाटीदार के बल्ले से निकले। उन्होंने 40 गेंद में 6 चौको और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 81 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। सुभ्रांशु सेनापति ने 17 गेंद में 2 छक्कों की मदद से 23 रन का योगदान दिया। 

Advertisement

राहुल बाथम ने 14 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 19 रन बनाये। पाटीदार और बाथम ने छठे विकेट के लिए 56(32) रन जोड़े। मुंबई की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट शार्दुल ठाकुर और रॉयस्टन डायस को मिला। एक-एक विकेट अथर्व अंकोलेकर, शिवम दुबे और सूर्यांश शेडगे चटकाने में सफल रहे। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई ने फाइनल 17.5 ओवर में 5 विकेट खोकर और 180 रन बनाकर जीत लिया। सूर्यकुमार यादव ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 35 गेंद में 4 चौको और 3 छक्कों की मदद से 48 रन की पारी खेली। अजिंक्य रहाणे ने 30 गेंद में 4 चौको की मदद से 30 रन की पारी खेली। 

सूर्यकुमार और अजिंक्य ने तीसरे विकेट के लिए 52(41) रन जोड़े। सूर्यांश शेडगे ने 15 गेंद में 3 चौको और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 36 रन की पारी खेली। मध्य प्रदेश की तरफ से त्रिपुरेश सिंह ने सबसे ज्यादा 2 विकेट अपनी झोली में डालें। एक-एक विकेट शिवम शुक्ला, कुमार कार्तिकेय और वेंकटेश अय्यर ने झटका। 

मुंबई की प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, तनुष कोटियन, रॉयस्टन डायस, अथर्व अंकोलेकर। 

Advertisement

मध्य प्रदेश की प्लेइंग इलेवन: अर्पित गौड़, हर्ष गवली (विकेटकीपर), सुभ्रांशु सेनापति, हरप्रीत सिंह भाटिया, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, त्रिपुरेश सिंह, राहुल बाथम, शिवम शुक्ला, कुमार कार्तिकेय, आवेश खान। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार