Final match: Cricket News & Match Updates
बतौर कप्तान श्रेयस अय्यर की काबिलियत को किया जाता है नजरअंदाज : अनिल कुंबले
श्रेयस की कप्तानी के सफर के बारे में बात करते हुए कुंबले ने इस बात पर जोर दिया कि आईपीएल जैसे बेहद कड़े मुकाबले वाले माहौल में अलग-अलग टीमों के साथ एक कप्तान के तौर पर कामयाब होना कितना मुश्किल होता है। कुंबले के मुताबिक एक टीम से दूसरी टीम में जाने पर अक्सर नई चुनौतियां सामने आती हैं जिसमें टीम मैनेजमेंट के तौर-तरीकों से लेकर टीम के कल्चर तक की बातें शामिल होती हैं।
कुंबले ने 'जियोस्टार' से बात करते हुए कहा, "श्रेयस अय्यर यकीनन एक ऐसे कप्तान हैं जिन्हें कम आंका जाता है। एक टीम के साथ ट्रॉफी जीतना और फिर दूसरी फ्रेंचाइजी में जाकर टीम को जिताना आसान नहीं होता है। हर टीम का मैनेजमेंट और माहौल अलग होता है। दबाव भी अलग तरह का होता है। जिस नई टीम में वह शामिल हुए वह पिछले 10 सालों में कभी फाइनल तक नहीं पहुंची थी। हालांकि, श्रेयस अय्यर ने अपनी कप्तानी में पंजाब किंग्स को पहले ही सीजन में फाइनल तक पहुंचाया।" Read More...