SA vs NZ 1st Semi-Final, ICC T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड! यहां देखें संभावित XI (SA vs NZ Semi Final Match Prediction, ICC T20 World Cup 2026)
South Africa vs New Zealand 1st Semi-Final Match Prediction, ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल बुधवार, 04 मार्च को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार शाम 07:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में पिछली बार जब इन दोनों ही टीमों की भिड़ंत हुई थी जब साउथ अफ्रीका ने 17.1 ओवर में 176 रनों का टारगेट हासिल करके न्यूजीलैंड को 7 विकेट से धूल चटाई थी। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के लिए कैप्टन एडेन मार्कराम ने 44 गेंदों पर नाबाद 86 रन ठोके थे, वहीं मार्को यानसेन ने 4 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट निकाले थे।
SA vs NZ, T20 World Cup 2026: मैच से जुड़ी जानकारी