मैनचेस्टर, 7 सितम्बर | ऑस्ट्रेलिया ने यहां ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले जा रहे एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन शनिवार को इंग्लैंड पर शिकंजा कस मैच का रुख अपनी तरफ मोड़ लिया है। ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने 383 रनों की चुनौती रखी है, लेकिन दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 18 रनों पर ही दो विकेट खो दिए हैं और वह अभी भी लक्ष्य से 365 रन दूर है।

Advertisement

आखिरी दिन जहां आस्ट्रेलिया को जीतने के लिए आठ विकेट चाहिए वहीं इंग्लैंड की कोशिश विकेट पर पैर जमा मैच ड्रॉ कराने की होगी।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया को इस स्थिति में पहुंचाने में स्टीवन स्मिथ का बड़ा हाथ है। ऑस्ट्रेलिया ने स्मिथ के पहली पारी में बनाए दोहरे शतक (211) के दम पर अपनी पारी आठ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित कर दी। स्मिथ के बाद ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन कर इंग्लैंड को 301 रनों पर समेट दिया।

 

ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी में 196 रनों की बढ़त के साथ उतरी थी और इंग्लैंड की कोशिश थी कि वह उसे ज्यादा रन नहीं बनाने दे। इंग्लैंड ने शुरुआत भी ऐसी ही की और 24 के कुल स्कोर तक ऑस्ट्रेलिया के तीन विकेट चटका दिए, लेकिन एक बार फिर स्मिथ डट गए और 92 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 82 रनों की पारी खेल ऑस्ट्रेलिया को संभाल लिया। इसमें मैथ्यू वेड ने 34 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दिया। दोनों हालांकि आउट हो गए थे। कप्तान टिम पेन (नाबाद 23) ने दिन के आखिरी सत्र में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी छह विकेट के नुकसान पर 186 रनों पर घोषित कर इंग्लैंड को विशाल स्कोर दिया।

अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी इंग्लैंड वैसे ही दवाब में थी। पैट कमिंस ने पारी की तीसरी और चौथी गेंदों पर दो लगातार विकेट उसे और परेशान कर दिया। इंग्लैंड अपने दो विकेट बिना रन बनाए खो चुकी थी। कमिंस ने पहले रोरी बर्न्‍स को आउट किया और अगली गेंद पर कप्तान जोए रूट को।

इन दोनों द्वारा पहली पारी में बनाए गए अर्धशतकों की मदद से ही इंग्लैंड संभल सकी थी। बर्न्‍स ने पहली पारी में 81 और रूट ने 71 रन बनाए थे।

Advertisement

इससे पहले इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत अपनी पहली पारी के स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 200 रनों के साथ की थी। उस पर फॉलोऑन का खतरा मंडरा रहा था लेकिन जोस बटलर ने 41 रनों की पारी खेल उसे किसी तरह डाल दिया। पिछले मैच के हीरो रहे बेन स्टोक्स पहली पारी में 26 रन ही बना सके।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार