29 दिसंबर, मेलबर्न (CRICKETNMORE)। आस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के चौथे दिन गुरुवार को पाकिस्तान द्वारा पहली पारी में बनाए गए 443 रनों का न सिर्फ मजबूत जवाब दिया बल्कि मेहमानों पर 22 रनों की बढ़त भी बना ली। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक आस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में छह विकेट के नुकसान पर 465 रन बना लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के तरफ से कप्तान स्टीव स्मिथ 100 रन बनाकर नॉट आउट है। डेविड वॉर्नर ने भी अपने टेस्ट करियर का 17 वां शतक जमाया। डेविड वॉर्नर 144 रन बनाकर आउट हुए।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया कप्तान ने अपने टेस्ट करियर का 17 वां शतक जमाया। स्मिथ ने 90 पारियों में अपने टेस्ट करियर में 17 शतक जमाने में सफल रहे। ब्रैडमेन 50 पारी, सुनील गावस्कर 81 पारी  और मैथ्यु हेडन ने 82 रन पारी में 17 शतक जमाने में सफल रहे थे।

स्टीव स्मिथ के लिए सबसे हैरानी की बात है की जितने 17 शतक स्मिथ ने टेस्ट क्रिकेट में जमाए हैं वो साल 2013 से स्मिथ के द्वारा जमाए गए हैं। इस मामले में डेविड वॉर्नर दूसरे नंबर पर हैं जिन्होंने साल 2013 से टेस्ट क्रिकेट में 14 शतक जमाए हैं।

इसके अलावा स्मिथ ने अपने बल्लेबाजी से एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। टेस्ट क्रिकेट में स्टीव स्मिथ अकेले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जिन्होंने लगातार 3 साल जिसमें हर एक साल में 1000 टेस्ट रन बनानें का गौरव प्राप्त किया है। इस मामले में सबसे ज्यादा बार लगातार हर साल 1000 रन या उससे ज्यादा रन बनानें वाले बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यु हेडन हैं जिनके नाम लगातार 5 साल में 1000 रन या उससे ज्यादा रन बनानें का शानदार रिकॉर्ड है।

आपको बता दें कि महान ब्रायन लारा ने अपने टेस्ट करियर में 2 दफा लगातार 2 साल 1000 रन या उससे ज्यादा रन बनानें में सफल रहे थे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार