गयाना, 17 नवंबर (CRICKETNMORE)| भारतीय महिला टीम ने शनिवार को यहां प्रोविडेंस स्टेडियम में जारी टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप-बी के अपने चौथे मैच में आस्ट्रेलिया के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा है। भारत के लिए सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 83 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 43 रनों की पारी खेली।
Advertisement
इन दोनों के बीच हुई तीसरे विकेट के लिए हुई 68 रनों की साझेदारी के दम पर भारत 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 167 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा करने में सफल रही।
Advertisement
मंधाना ने अपनी तेज तर्रार पारी में 55 गेंदों का सामना करते हुए नौ चौके और तीन छक्के लगाए। कप्तान ने 27 गेंदो में तीन चौके और इतने ही छक्कों की मदद से आतिशी पारी खेली।
आस्ट्रेलिया के लिए एलिसे पैरी ने तीन विकेट लिए। एशले गर्डनर, डेलिसे किममिंसे ने दो-दो विकेट लिए। मेगन शट को एक सफलता मिली।