Smriti Mandhana And Pratika Rawal Record: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल ने इतिहास रचते हुए ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो आज तक कोई और जोड़ी नहीं कर पाई। इस साल दोनों ने मिलकर सबसे ज्यादा रन जोड़ने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में 25 साल पुरानी साझेदारी का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। मंधाना-रावल की जोड़ी भारत के लिए एक भरोसेमंद सलामी जोड़ी बनकर उभरी है।

Advertisement

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और प्रतीका रावल ने रविवार (14 सितंबर) को मुल्लांपुर में पहले वनडे में नया इतिहास रच दिया। दोनों ने मिलकर 2025 में अब तक 958 रन की साझेदारी कर ली है, जो किसी भी विकेट के लिए एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड है। इससे पहले यह रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया की बेलिंडा क्लार्क और लिसा कीग्टले के नाम था, जिन्होंने साल 2000 में 905 रन जोड़े थे।

Advertisement

मंधाना और रावल ने इस मैच में टीम इंडिया के लिए शानदार शुरुआत दी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 130 गेंदों में 114 रन की साझेदारी हुई। स्मृति मंधाना ने 63 गेंदों में 58 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और 2 छक्के शामिल रहे। वहीं प्रतीका रावल ने 96 गेंदों पर 64 रन जड़े और टीम को मजबूत नींव दी।

यह जोड़ी भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में 5वीं बार शतकीय साझेदारी करने वाली सलामी जोड़ी भी बन गई है। इससे पहले जया शर्मा और करुणा जैन, जया शर्मा और अंजू जैन ने भी पांच-पांच बार 100+ रन की साझेदारी की थी। मंधाना और रावल ने सिर्फ 15 पारियों में यह कारनामा कर दिखाया है।

मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 281 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 282 रनों का लक्ष्य दिया। रावल और मंधाना के अलावा हरलीन देओल ने 57 गेंदों में 54 रन की शानदार पारी खेली। वहीं निचले क्रम से ऋचा घोष (25 रन) और दीप्ति शर्मा (नाबाद 20 रन) ने अहम योगदान दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी में मेगन स्कट ने 2 विकेट लिए, जबकि किम गार्थ, एलाना किंग, ताहलिया मैक्ग्रा और एनाबेल सदरलैंड को 1-1 सफलता मिली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार