भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम के बीच ओवल के मैदान पर एकमात्र टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया कि महिला टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Advertisement

भारतीय बल्लेबाजों ने हालांकि ऑस्ट्रेलिया को गलत साबित किया और टीम के ओपनर स्मृति मंधाना और सेफाली वर्मा ने  बिना कोई विकेट गवाएं पहले अर्धशतकीय साझेदारी की और फिर उसके बाद जब शतकीय साझेदारी होने वाली थी तब 93 के स्कोर पर शेफाली वर्मा का विकेट गिरा। भले ही ये दोनों बल्लेबाज 100 रन नहीं जोड़ पाए हो लेकिन उन्होंने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड हासिल किया। 

इन दोनों बल्लेबाजों ने 30 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। अब मंधाना और शेफाली की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया में बतौर भारतीय ओपनिंग जोड़ी सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी करने वाली जोड़ी बन चुकी है।

Advertisement

इससे पहले यह रिकॉर्ड संध्या अग्रवाल और रजनी वेणुगोपाल के नाम था जिन्होंने साल 1991 में सिडनी के मैदान पर पहले विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की थी।

यह खबर लिखे जाने तक भारत ने 1 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए थे और क्रीज पर मंधाना और पूनम राउत की जोड़ी मौजूद है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार