भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने शनिवार (24 जून) को श्रीलंका (Sri Lanka Women vs India Women T20I) के खिलाफ के खिलाफ दाम्बुला में खेले गए दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 34 गेंदों में आठ चौकों की मदद से 39 रन की पारी खेली। वह भारतीय पारी की टॉप स्कोर रही। 

Advertisement

अपनी इस पारी के दौरान मंधाना ने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए। वह इस आंकड़े तक पहुंचने वाली तीसरी महिला और कुल पांचवीं भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा (3313), विराट कोहली (3296), हरमनप्रीत कौर (2372) औऱ मिताली राज (2364) ने ही भारत के लिए इस फॉर्मेट में यह कारनामा किया था। 

Advertisement

मंधाना महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे तेज 2000 रन पूरे करने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। इसके लिए उन्होंने 84 पारियां खेली। इस मामले में उन्होंने हरमनप्रीत कौर को पछाड़ा, जिन्होंने 88 पारियो में 2000 टी-20 इंटरनेशनल रन का आंकड़ा छूआ था। 70 पारियों के साथ इस लिस्ट में मिताली राज पहले नंबर पर है। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार