भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने 15 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में तीसरे और आखिरी वनडे मैच में तूफानी शतक जड़कर धमाल मचा दिया। मंधाना ने 80 गेंदों में की 168.75 की स्ट्राईक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 135 रन की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 12 चौके और 7 छक्के जड़े। 

Advertisement

सबसे तेज शतक

Advertisement

मंधाना बतौर भारतीय महिला क्रिकेटर वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने वाली खिलाड़ी बन गए हैं, उन्होंने सिर्फ 70 गेंदों में यह मुकाम हासिल किया। इससे पहले यह रिकॉर्ड हरमनप्रीत कौर के नाम था, जिन्होंने 2024 में बेंगलुरु में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए मुकाबले में 87 गेंदों में शतक लगाया थआ। 

ऐसा करने वाली पहली एशियाई

मंधाना एशिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गईं हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में 10 या उसस ज्यादा शतक लगाए हैं। इसके अलावा वह महिला वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर आ गई हैं।, उनके अलावा टैमी ब्यूमोंट ने भी दस वनडे शतक लगाए हैं। 

महिला वनडे में सबसे ज़्यादा शतक

Advertisement

15 - मेग लैनिंग

13 - सूज़ी बेट्स

10 - टैमी ब्यूमोंट

Advertisement

10 - स्मृति मंधाना

9 - चमारी अथापथु

9 - चार्लोट एडवर्ड्स

Advertisement

9 - नैट साइवर-ब्रंट

एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में संयुक्त रूप से पहले नंबर पर आ गई हैं। इससे पहले हरमनप्रीत कौर ने 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पारी में सात छक्के लगाए थे। 

Advertisement

गौरतलब है कि मंधाना बेहतरीन फॉर्म में हैं। पिछली 10 पारियों में वह सिर्फ एक बार ही सिंगल डिजिट स्कोर में आउट हुई हैं। इससे पहले उन्होंने क्रमश: 105, 54, 62, 77, 91, 53, 4, 41, 73 रन की पारी खेली। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार