भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनिंग बल्लेबाज और कार्यवाहक कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana 4000 ODI Runs) ने शुक्रवार (10 जनवरी) को आयरलैंड के खिलाफ राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहले वनडे मैच में 29 गेंदों में 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 41 रन की पारी खेली। फ्रेया सार्जेंट की गेंद पर ओर्ला प्रेंडरगैस्ट के हाथों कैच आउट होकर वह पवेलियन लौंटी। इस पारी दौरान स्मृति ने खास रिकॉर्ड भी बना दिए। 

Advertisement

स्मृति ने इस पारी के दौरान वनडे में अपने 4000 रन पूरे कर लिए, इस आंकड़े तक पहुंचने वाली वह भारत की दूसरी महिला क्रिकेट बन गई हैं।  भारत के लिए इससे पहले सिर्फ मिताली राज हीं इस आंकड़े तक पहुंची हैं, उन्होंने 232 मैच की 211 पारियों में 7805 रन बनाए हैं।

Advertisement

इसके अलावा स्मृति महिला वनडे इतिहास में सबसे तेज 4000 वनडे रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। उन्होंने 95 पारियों में यह मुकाम हासिल कर साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इसके लिए 96 पारियां खेली थी।

बता दें कि मंधाना शानदार फॉर्म में हैं औऱ पिछले साल उन्होंने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया था। मंधाना ने 2024 में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 1602 रन बनाए थे।

टीमें इस प्रकार हैं

भारत: स्मृति मंधाना (कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, तेजल हसब्निस, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, सयाली सतघरे, साइमा ठाकोर, प्रिया मिश्रा, तितास साधु।

Advertisement

आयरलैंड: सारा फोर्ब्स, गैबी लुईस (कप्तान), ऊना रेमंड-होए, ओर्ला प्रेंडरगैस्ट, लौरा डेलानी, लीह पॉल, कूल्टर रेली (विकेटकीपर), अर्लीन केली, जॉर्जीना डेम्पसी, फ्रेया सार्जेंट, एमी मैगुइरे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार