Smriti Mandhana Record: आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में स्मृति मंधाना ने भारत की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस सेमीफाइनल मुकाबले में वह बड़ी पारी नहीं खेल सकीं और 24 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन इस उपलब्धि ने उन्हें महिला क्रिकेट के दिग्गजों की लिस्ट में शामिल कर दिया है।

Advertisement

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। गुरुवार(30 अक्टूबर) को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए। ऐसा करने वाली वह भारत की सिर्फ दूसरी महिला बल्लेबाज बनी हैं। उनसे पहले मिताली राज ने यह कमाल किया था।

Advertisement

मंधाना ने यह रिकॉर्ड मुकाबले के दूसरे ओवर में ही पूरा किया। हालांकि वह इस मैच में सिर्फ 24 रन बनाकर आउट हो गईं, लेकिन उनकी इस उपलब्धि ने उन्हें भारतीय क्रिकेट इतिहास के सुनहरे पन्नों में जगह दिला दी। मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक खेले गए 21 वनडे मैचों में 51 के औसत से 1020 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं, भारतीय महिला टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 37 मैचों में खेलते हुए 1123 रन बनाए थे। 

महिला वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय बल्लेबाज:

  1. मिताली राज – 1123 रन
  2. स्मृति मंधाना – 1020 रन
  3. हरमनप्रीत कौर – 751 रन
  4. अंजुम चोपड़ा – 580 रन
  5. दीप्ति शर्मा – 487 रन

अब बात करें मैच की, तो ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 339 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए फोएबे लिचफील्ड ने 119 रन, एलिसे पेरी ने 77 रन और एशले गार्डनर ने 63 रन की पारी खेली। 

वहीं, भारत की ओर से इस पारी में दीप्ति शर्मा और श्री चरनी ने 2-2 विकेट लिए, जबकि क्रांति गौड़, अमनजोत कौर और राधा यादव को 1-1 सफलता मिली।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारतीय टीम इस विशाल लक्ष्य का पीछा कर फाइनल में जगह बना पाती है, जहां साउथ अफ्रीका पहले ही इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंच चुकी है।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार