Icc womens world cup: Cricket News & Match Updates
ICC Womens T20 World Cup के लिए अंपायर्स और मैच ऑफिशियल्स का ऐलान, टूर्नामेंट में कोई भी पुरुष अंपायर नहीं करेगा अंपायरिंग
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने आगामी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मैच ऑफिशियल्स का ऐलान कर दिया है। ये महिला टी-20 वर्ल्ड कप का लगातार तीसरा ऐसा एडिशन होगा जिसमें मैच ऑफिशियल्स का पैनल पूरी तरह से महिलाओं का होगा। इसमें कैंडेस ला बोर्डे, गायत्री वेणुगोपालन, केरिन क्लैस्टे और शथिरा जाकिर जेसे अपना डेब्यू करती हुई नजर आएंगी।
ये टूर्नामेंट 12 जून से इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाना है और सभी टीमों ने अपनी तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। पैनल का ऐलान करते हुए आईसीसी के CEO संजोग गुप्ता ने कहा, “महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मैच ऑफिशियल्स का ये पैनल खेल के सभी पहलुओं में प्रतिनिधित्व का दायरा बढ़ाने के प्रति आईसीसी की प्रतिबद्धता को दिखाता है। आईसीसी अपने स्पोर्ट्स ऑफिशियल्स और उनके फैसले लेने के प्रदर्शन का आकलन करते समय एक व्यापक, समग्र और सबूतों पर आधारित दृष्टिकोण अपनाता है।” Read More...