स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana WPL 2023) वुमेंस प्रीमियर लीग 2023 में बिकने वाली सबसे महंगी खिलाड़ी रही। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 13 फरवरी को हुए ऑक्शन में मंधाना को 3.40 करोड़ की बड़ी रकम देकर खरीदा था। हालांकि इस टूर्नामेंट के पहले सीजन में बतौर बल्लेबाज और कप्तान उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 

Advertisement

मंधाना के बल्ले से रनों का सूखा देखने को मिला। लीग स्टेज में खेले गए 8 मैच की 8 पारियों में मंधाना ने 18.62 की औसत औऱ 111.19 की स्ट्राईक रेट से सिर्फ 149 रन बनाए, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 37 रन रहा। इस सीजन मंधाना का 1 रन आरसीबी की टीम को 2,28,187 रुपये यानी ढाई लाख से ज्यादा का पड़ा। 

Advertisement

जबकि मंधाना की साथी खिलाड़ी सोफी डिवाइन और एलिस पैरी ने जमकर रन बटोरे। डिवाइन ने 8 पारियों में 266 रन बनाए, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 99 रन था। वहीं पैरी के बल्ले से 8 पारियों में 253 रन बनाए, जिसमें नाबाद 67 रन उनका बेस्ट स्कोर था। 

बता दें कि आरसीबी ने ऑक्शन में सोफी डिवाइन को 50 लाख और एलिसा पेरी को 1.70 करोड़ रुपये में खरीदा था। 

बतौर कप्तान भी मंधाना का प्रदर्शन टूर्नामेंट में अच्छा नहीं रहा। टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। आरसीबी पर पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे सफर खत्म करने का खतरा मंडरा रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार