भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने बुधवार (11 दिसंबर) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में शानदार शतक जड़कर अनोखा रिकॉर्ड बना दिया। मंधाना ने 109 गेंदों में 105 रन बनाए, दिसमें 14 चौके और 1 छक्का जड़ा। इस शतकीय पारी के दौरान उन्होंने इतिहास रच दिया। 

Advertisement

मंधाना का 2024 में चौथा वनडे शतक है। वह 51 साल के महिला वनडे इतिहास में दुनिया की पहला महिला क्रिकेटर बनी हैं, जिन्होंने एक साल में चार या उससे ज्यादा शतक जड़ने का कारनामा किया है। उन्होंने इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ जून में दो शतक और अक्टूबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक शतक जड़ा था। 

Advertisement

बता दें कि सात खिलाड़ी ऐसी हैं, जिनके नाम एक साल में तीन वनडे शतक जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है। जिसमें साउथ अफ्रीका की लौरा वोल्वार्ड्ट (2024), मैग लेनिंग (2016), नैट साइवर ब्रंट (2023), सोफी डिवाइन (2018), सिदरा अमीन (2022), एमी सैटरथवेट (2016) और ब्लेंडा क्लार्क (2007) को नाम शुमार है। 

हालांकि इस मुकाबले में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के हाथों 83 रन की करारी हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज 3-0 से अपने नाम की। 

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 298 रन बनाए। जिसमें एनाबेल सदरलैंड ने 95 गेंदों में 110 रन, ताहिला मैग्राथ ने नाबाद 56 रन और  एश्ले गार्डनर ने 50 रन की पारी खेली। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 45.1 ओवर में 215 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। मंधाना के अलावा हरलीन देओल ने 39 रन की पारी खेली। टीम की 7 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी। 

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के लिए एश्ले गार्डनर ने 5 विकेट, मेगन स्कट और एलाना किंग ने 2-2 विकेट, एनाबेल सदरलैंड ने 1 विकेट हासिल किया। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार