Smriti Mandhana Records: भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने गुरुवार (3 सितंबर) को हांगकांग के खिलाफ एशिया कप 2026 के मुकाबले में इतिहास रच दिया। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मंधाना ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की और 64 गेंदों पर 124 रन की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 14 चौके और 7 छक्के लगाए।

Advertisement

मंधाना ने इस पारी के दौरान अपना 18वां अंतरराष्ट्रीय शतक पूरा किया। इसके साथ ही वह महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की स्टार बल्लेबाज मेग लैनिंग और साउथ अफ्रीका की लॉरा वोल्वार्ड्ट को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 17-17 अंतरराष्ट्रीय शतक हैं।

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक

  1. स्मृति मंधाना – 18
  2. मेग लैनिंग – 17
  3. लॉरा वोल्वार्ड्ट – 17
  4. हेले मैथ्यूज – 15
  5. सूजी बेट्स – 14
  6. टैमी ब्यूमोंट – 14

मंधाना ने सिर्फ शतकों का रिकॉर्ड ही नहीं तोड़ा, बल्कि महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज भी बन गई हैं। हांगकांग के खिलाफ उतरने से पहले उन्हें पूर्व भारतीय दिग्गज बल्लेबाज मिताली राज के 10,868 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने के लिए 113 रन की जरूरत थी। अपनी 124 रन की पारी के साथ उन्होंने यह रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

अब मंधाना के नाम महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में 10,869 रन हो गए हैं। वह इस मामले में मिताली राज से आगे निकल गई हैं। इस सूची में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स 10,740 रन के साथ तीसरे और इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स 10,273 रन के साथ चौथे स्थान पर हैं।

महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन

  1. स्मृति मंधाना – 10,869
  2. मिताली राज – 10,868
  3. सूजी बेट्स – 10,740
  4. चार्लोट एडवर्ड्स – 10,273
  5. स्टेफनी टेलर – 10,007

मंधाना ने इस मुकाबले में एक और खास उपलब्धि हासिल की। वह महिला T20 एशिया कप में शतक लगाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज बन गई हैं। उनसे पहले सिर्फ श्रीलंका की कप्तान चमारी अटापट्टू ही महिला T20 एशिया कप में शतक लगा पाई थीं। इस तरह मंधाना इस खास क्लब में शामिल होने वाली दुनिया की दूसरी बल्लेबाज बन गई हैं।

इसके अलावा मंधाना ने महिला T20 एशिया कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी चमारी अटापट्टू की बराबरी कर ली है। अटापट्टू ने श्रीलंका के लिए 23 मैचों में 622 रन बनाए हैं, जबकि मंधाना के नाम अब 26 मैचों की 21 पारियों में 622 रन हो गए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

इतना ही नहीं, मंधाना अब महिला T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में दो शतक लगाने वाली पहली भारतीय बल्लेबाज भी बन गई हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार