Hong kong women: Cricket News & Match Updates
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की एक और खिलाड़ी को ICC ने सुनाई सजा, हांगकांग के खिलाफ की थी ये हरकत
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम ने सोमवार (7 सितंबर) को हांगकांग चीन को 72 रन से हराकर महिला एशिया कप (Women’s Asia Cup 2026) के सेमीफाइनल में जगह बना ली। हालांकि, इस जीत के बाद टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज गुल फिरोजा (Gull Feroza) को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने हांगकांग के खिलाफ मुकाबले के दौरान अंपायर के फैसले पर असहमति जताने के मामले में उनके खिलाफ कार्रवाई की है।
आईसीसी ने गुल फिरोजा पर उनकी मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया है। इसके अलावा उनके खाते में एक डिमेरिट पॉइंट भी जोड़ा गया है। दरअसल, यह घटना पाकिस्तान की पारी के पांचवें ओवर में हुई। हांगकांग की स्पिन गेंदबाज कैरी चान ने फुल लेंथ गेंद डाली, जिस पर गुल फिरोजा एलबीडब्ल्यू आउट हो गईं। अंपायर के उंगली उठाने से पहले ही गुल ने अपने बल्ले की तरफ इशारा किया, जिससे वह यह बताने की कोशिश कर रही थीं कि गेंद उनके बल्ले से लगकर गई है। आईसीसी के मुताबिक, उनका यह व्यवहार इंटरनेशनल मैच में अंपायर के फैसले पर असहमति जताने से जुड़ी आचार संहिता की धारा 2.8 का उल्लंघन था। Read More...
Related Cricket News for Hong kong women - Tesst
W,W,W,W,W,W: Nashra Sandhu ने Hong Kong के 6 विकेट लेकर रचा इतिहास, तोड़ा Marina Iqbal का 14 साल पुराना रिकॉर्ड
Nashra Sandhu’s Record Six-Wicket Haul Powers Pakistan Women Into Asia Cup Semifinals
Women's Asia Cup: पाकिस्तान ने हांगकांग को 72 रन से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, Nashra Sandhu ने चटकाए 6 विकेट
Women's Asia Cup 2026: पाकिस्तान बनाम हांगकांग! जानिए Match Prediction, Pitch Report और Playing XI
Women's Asia Cup: Smriti Mandhana ने बल्ले से मचाई तबाही, हांगकांग को बुरी तरह हराकर भारत ने कटाया सेमीफाइनल का टिकट
Smriti Mandhana ने रचा इतिहास, Women's International Cricket में सबसे ज्यादा शतक और रनों के दोनों वर्ल्ड रिकॉर्ड किए अपने नाम
Women's Asia Cup 2026: भारत ने हांगकांग के सामने रखा 194 रन का लक्ष्य, स्मृति मंधाना ने ठोका तूफानी शतक
टूटेगा Nida Dar का महारिकॉर्ड, Women's T20 Asia Cup की नंबर-1 गेंदबाज़ बनने के करीब हैं Deepti Sharma
Smriti Mandhana दुबई के मैदान पर रचेंगी इतिहास, Women's T20 Asia Cup में सिर्फ दो दिग्गजों ने बनाया है ये गज़ब रिकॉर्ड
Women's Asia Cup 2026: भारत बनाम हांगकांग! जानिए Match Prediction, Pitch Report और Playing XI
Cricket Special Today
-
- 27 Jul 2026 07:16
सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें
-
- 6 days ago
-
- 4 days ago