Smriti Mandhana Record: विमेंस एशियन गेम्स 2026 (Women's Asian Games 2026) का चौथा क्वार्टर-फाइनल शुक्रवार, 18 सितंबर को जापान और भारत (Japan vs India) के बीच खेला जाएगा। ये मुकाबला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में आयोजित होगा जहां टीम इंडिया (India Women's Cricket Team) की स्टार सलामी बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) इतिहास रचकर एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकती हैं।
टूटेगा सुज़ी बेट्स का महारिकॉर्ड: सबसे पहले ये जान लीजिए कि 30 वर्षीय स्मृति मंधाना एक बेहद ही अनुभवी खिलाड़ी हैं, जो कि टीम इंडिया के लिए अब तक 176 टी20 इंटरनेशनल खेलकर 4,751 रन बना चुकी हैं। इस फॉर्मेट में उनका औसत लगभग 31 और स्ट्राइक रेट 126 के करीब रहा है। उन्होंने T20I में 2 सेंचुरी और 36 हाफ सेंचुरी भी बनाई है।
खास बात ये है कि एशियन गेम्स के मुकाबले में स्मृति मंधाना के पास जापान के खिलाफ महज़ 9 रन बनाकर विमेंस T20I की नंबर-1 बल्लेबाज़ बनने का सुनहरा मौका है। वो सुज़ी बेट्स का रिकॉर्ड तोड़ने के कगार पर हैं, जिन्होंने 186 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 4,758 रन बनाए।
विमेंस टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन
- सुजी बेट्स (न्यूजीलैंड) - 186 मैचों में 4758 रन
- स्मृति मंधान (भारत) - 176 मैचों में 4751 रन
- हरमनप्रीत कौर (भारत) - 207 मैचों में 4287 रन
- चमारी अट्टापट्टू (श्रीलंका) -170 मैचों में 4136 रन
- सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) - 158 मैचों में 3817 रन
बात करें साल 2026 में स्मृति मंधाना के प्रदर्शन की तो उन्होंने 19 टी20 इंटरनेशनल में 36.05 की औसत और 143.58 की स्ट्राइक रेट से 649 रन बनाए हैं। वो शेफाली वर्मा (21 मैचों में 675 रन) के बाद साल 2026 में भारत के लिए दूसरी सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं।
भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, दीप्ति शर्मा, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, भारती फुलमाली, रेणुका सिंह, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्रेयंका पाटिल, नंदिनी सर्मा, क्रांति गौड़, श्री चरणी, जी कमलिनी (विकेटकीपर)।