Smriti Mandhana Record: भारत-जिम्बाब्वे के बीच शुक्रवार, 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज (IND-W vs ZIM-W T20) खेली जाएगी। इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तान और स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना सकती हैं। स्मृति मंधाना, वो रिकॉर्ड बनाने के करीब हैं जो कि T20I क्रिकेट के इतिहास में विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी नहीं बना पाए।
स्मृति मंधाना रचेंगी इतिहास: सबसे पहले ये जान लीजिए कि स्मृति मंधाना भारतीय महिला की टीम एक बेहद ही अहम और अनुभवी सदस्य हैं। वो India की बड़ी मैच विनर खिलाड़ी हैं। उनके आंकड़ें खुद इसकी गवाही देते हैं। उन्होंने देश के लिए 9 टेस्ट में 788 रन, 120 वनडे में 5411 रन और 179 टी20 इंटरनेशनल में 4867 रन बनाने का कारनामा किया है।
खास बात ये है कि स्मृति मंधान के पास भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में 133 रन बनाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है। वो ऐसा करके अपने 5000 टी20 इंटरनेशनल रन पूरे कर सकती हैं। वो इस आंकड़ें तक पहुंचने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर बन सकती हैं। विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज क्रिकेटर भी अपने T20I करियर में ये आंकड़ां नहीं छू पाए। मौजूदा समय में स्मृति ही T20I (पुरुष और महिला दोनों) की नंबर-1 बल्लेबाज़ (सर्वाधिक रन) हैं।
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
- स्मृति मंधाना - 179 मैचों की 172 पारियों में 4867 रन
- बाबर आज़म - 145 मैचों की 136 पारियों में 4596 रन
- जोस बटलर - 163 मैचों की 150 पारियों में 4384 रन
- हरमनप्रीत कौर - 210 मैचों की 188 पारियों में 4346 रन
- रोहित शर्मा - 159 मैचों की 151 पारियों में 4231 रन
- विराट कोहली - 125 मैचों की 117 पारियों में 4188 रन
स्मृति मंधाना करेंगे कप्तानी: भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में टीम इंडिया की कैप्टेंसी स्टार बल्लेबाज़ स्मृति मंधाना करेंगी। उन्हें इंडियन विमेंस टीम के नए कैप्टन के तौर पर चुना गया है। स्मृति को ये जिम्मेदारी हरमनप्रीत कौर के द्वारा कैप्टेंसी पॉजिशन को छोड़ने के बाद दी गई है। यानी विमेंस इन ब्लू में एक नए दौर की शुरुआत होने वाली है।
Also Read: LIVE Cricket Score
भारत की टी20 इंटरनेशनल टीम: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा (उपकप्तान), निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतिमणि कलिता और मिन्नू मणि।