भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) फैंस के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। स्मृति मंधाना सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। इस बीच मंधाना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, 'क्वारंटीन टाइम।'

Advertisement

स्मृति मंधाना द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वहीं इंग्लैंड की स्टार महिला क्रिकेट डेनियल व्याट (Daniel Wyatt) ने भी मंधाना की इस तस्वीर पर कमेंट किया है। व्याट ने स्मृति मंधाना के लिए दुआ मांगते हुए लिखा, 'फिर से क्वारंटीन टाइम, भगवान आपकी रक्षा करे (गॉड ब्लेस यू)।’ 

Advertisement

मालूम हो कि डेनियल व्याट भारत में काफी ज्यादा पॉपुलर हैं। डेनियल व्याट ने  4 अप्रैल 2014 को टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था। डेनियल व्याट ने विराट कोहली को प्रपोज करते हुए लिखा था,’कोहली क्या आप मुझसे शादी करेंगे।’ डेनियल व्याट का यह ट्वीट काफी वायरल हुआ था। और इसके बाद कोहली ने उनके साथ तस्वीर भी खिंचवाई थी।

बता दें कि स्मृति मंधाना 29 अगस्त को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने वाली हैं। फिलहाल स्मृति मंधाना ही नहीं बल्कि पूरी भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने से पहले क्वारंटीन किया गया है।  ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को तीन वनडे, एक डे नाइट टेस्ट और तीन टी-20 मुकाबले खेलने हैं।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार