Smriti Mandhana Video: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने रायपुर टी20 (IND-W vs ZIM-W 2nd T20) में अपनी बैटिंग से जमकर धमाल मचाया और जिम्बाब्वे के सामने महज़ 25 गेंदों पर 6 चौके 2 छक्के लगाकर नाबाद 47 रनों की पारी खेली। इसी बीच स्मृति ने जिम्बाब्वे की ऑलराउंडर न्याशा ग्वांजुरा (Nyasha Gwanzura) को तो बिल्कुल ही आड़े हाथ लिया और उन्हें एक ही ओवर में लगातार चार चौके मार दिए।

ये घटना भारतीय पारी के पाचवें ओवर में घटी। शेफाली वर्मा काफी तेज खेल रहे थी, जिन्हें देखकर स्मृति मंधाना भी प्रभावित हुईं और उन्होंने कुछ बाउंड्री लगाने का मन बनाया। जिम्बाब्वे के लिए ऑफ ब्रेक बॉलर न्याशा ग्वांजुरा गेंदबाज़ी करने आईं थी, जिन्हें स्मृति ने टारगेट करने का  फैसला किया।

Indian Captain ने पहली ही गेंद से अपनी मंशा साफ कर दी और कदमों का सहारे लेकर लॉन्ग ऑन की तरफ चौका लगा दिया। इसके बाद तो उन्होंने सीधे छठे गियर में बैटिंग की और ग्वांजुरा की अगली गेंदों पर भी एक के बाद एक लगातार तीन चौके लगाए। उन्होंने लॉन्ग ऑफ, बैकवर्ड स्क्वायर लेग और फिर लॉन्ग ऑफ की तरफ चौका मारा।

तो इस तरह स्मृति मंधाना ने न्याशा ग्वांजुरा को लगातार चार चौके जडे़ जिसका वीडियो आप नीचे देख सकते हो। न्याशा ने अपने ओवर में पूरे 21 रन लुटाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारत ने 8.5 ओवर में जीता मुकाबला: रायपुर में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी और स्कोर बोर्ड पर 102 रन टांगे। इसके जवाब में भारत के लिए शेफाली वर्मा (25 गेंदों पर 55 रन) ने पचासा लगाया और स्मृति मंधाना ने भी 25 गेंदों पर नाबाद 47 रन ठोके। इन्हीं पारियों के दम पर भारत ने महज़ 8.5 ओवर में 103 रनों का लक्ष्य हासिल किया और शानदार जीत दर्ज की। वो सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुके हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार