श्रीलंका में लंका प्रीमियर लीग खेली जा रही है जिसके दौरान क्रिकेट फैंस को एक से बढ़कर एक रोमांचक मुकाबले देखने को मिले हैं, लेकिन इसी बीच मैदान पर ऐसी घटनाएं भी घटी है जिसे देखकर फैंस और खिलाड़ी सभी हैरान हैं। ऐसा ही एक बार फिर हुआ। दरअसल, LPL 2023 का 15वां मुकाबला कैंडी फाल्कन्स और जाफना किंग्स के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो में खेला गया था जिसके दौरान बीच मैदान में सांप घुस गया जो कि एक खिलाड़ी के काफी करीब नजर आया। यही वजह है अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जाफना किंग्स की बल्लेबाजी के दौरान लंकाई पेसर इसुरु उड़ाना फील्डिंग पर तैनात थे। वह पीछे की तरफ जा रहे थे, लेकिन इसी बीच जब वह पीछे मुड़ते हैं तब उन्हें पता चलता है कि वहां एक सांप है। अचानक सांप को अपने पास देखकर यह गेंदबाज घबरा जाता है और तुंरत उससे दूर होता है।

Advertisement

इतना ही नहीं, एक वीडियो और भी सामने आया है जिसमें यह सांप मैदान में इधर उधर घूमता देखा जा सकता है। बता दें कि इससे पहले भी लंका प्रीमियर लीग के दौरान सांप मैदान पर आ चुके हैं। लेकिन इस बार सांप को खिलाड़ियों के काफी करीब देखा गया जिस वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल में लगी आग की तरह वायरल हुआ है।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो कोलंबो में कैंडी फाल्कन्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था जिसके बाद उनकी टीम ने 20 ओवर में 178 रन बनाए। इसके जवाब में जाफना किंग्स की टीम 20 ओवर में 170 रन ही बना सकी और 8 रनों से यह मैच हार गई।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार