CWC 2025, Sneh Rana Takes Stunning Catch: ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड जब अपनी लय में नजर आ रही थीं, तभी स्नेह राणा ने मैदान पर ऐसा कमाल किया कि सब दंग रह गए। श्री चरणी की गेंद पर राणा ने हवा में उछलकर एक शानदार कैच लपका और टीम इंडिया को बड़ा ब्रेकथ्रू दिलाया। यह कैच देखकर खुद लिचफील्ड भी यकीन नहीं कर पा रही थीं कि स्नेह राणा ने ये कमाल कर दिखाया।

Advertisement

आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के 13वें मुकाबले में रविवार, 12 अक्टूबर को विशाखापट्टनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिली। भारत के 331 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड बेहतरीन लय में थीं। लेकिन तभी 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर जबरदस्त कैच को देखने को मिला।

Advertisement

श्री चरणी की गेंद थोड़ी बाहर की ओर थी, जिस पर लिचफील्ड ने रिवर्स स्वीप खेला। शॉट शानदार था और ऐसा लगा मानो गेंद चौके के लिए जा रही है। लेकिन पॉइंट पर खड़ी स्नेह राणा ने हवा में उछलकर दोनों हाथों से गेंद को थाम लिया। मैदान पर मौजूद सभी खिलाड़ी और दर्शक कुछ पल के लिए सन्न रह गए।

राणा ने गेंद पकड़ते ही खुशी में उसे हवा में उछाल दिया और पूरी टीम उनके पास दौड़ती चली आई। वहीं लिचफील्ड खुद भी हैरान रह गईं, क्योंकि उन्होंने शॉट बखूबी खेला था, लेकिन राणा की फुर्ती के आगे कुछ नहीं चला।

यह विकेट भारत के लिए अहम था क्योंकि उस वक्त ऑस्ट्रेलिया की यह सालमी जोड़ी खतरनाक होती जा रही थी। श्री चरणी को उनके लगातार सटीक गेंदबाजी का इनाम इस विकेट के रूप में मिला। राणा का यह कैच न सिर्फ टीम का मनोबल बढ़ाने वाला रहा बल्कि सोशल मीडिया पर भी छा गया।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज प्रतिका रावल(75) और स्मृति मंधाना(80) की तगड़ी शुरुआत के बदौलत 330 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए भारतीय पारी में एन्नाबेल सदरलैंड ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने एलिसा हीली के 142 रन की कप्तानी पारी की मदद से यह लक्ष्य 6 गेंद शेष रहते हासिल कर इतिहास रच दिया। यह महिला वनडे क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज साबित हुआ।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार