दिग्गज भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तारीफ करते हुए कहा है कि कई सारे लोग हैं, जो इस सबसे धनी क्रिकेट लीग से अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं। आईपीएल के 13वें संस्करण का आयोजन 19 सितंबर से यूएई में होगा।

Advertisement

गावस्कर ने इंडिया टुडे के एक शो में कहा, " ऐसे लोग आईपीएल में सिर्फ पैसे ही देखते हैं। वे ये नहीं देखते हैं कि आईपीएल क्या करता है। मेरे हिसाब से इसकी सबसे बड़ी वजह ये है कि वे आईपीएल से जलते हैं। जिन लोगों को आईपीएल से कोई फायदा नहीं मिलता वे ही इसकी आलोचना करते हैं।"

Advertisement

उन्होंने कहा, " कई सारे लोग हैं जिनकी आजीविका आईपीएल से ही चलती है। कोई मैच के दौरान लोगों के चेहरे पर पेंट लगाकर अपनी रोजी-रोटी कमाता है। स्टेडियम के बाहर जो टी-शर्ट बिकते हैं कोई वो बनाता है, या फिर कई वेंडर होते हैं जो मैदान के बाहर खाना बेचते हैं। तो आईपीएल से कई सारे लोग पैसे कमाते हैं।"

गावस्कर ने साथ ही कहा कि आईपीएल लोगों के लिए एक सॉफ्ट टारगेट बन गया है।

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, " कोई अगर इंटरनेट पर मशहूर होना चाहता है तो फिर वो आईपीएल की आलोचना करने लगता है। आईपीएल एक सॉफ्ट टारगेट बन गया है। आईपीएल का विरोध करने वाले लोग कहते हैं कि हमें भारतीय क्रिकेट की फिक्र है। तो क्या आप ही सिर्फ हैं जो भारतीय क्रिकेट के बारे में सोचते हैं और उसका भला चाहते हैं, बिल्कुल भी नहीं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार