लाहौर, 28 अप्रैल| पूर्व पाकिस्तानी कप्तान रमीज राजा ने भ्रष्टाचार के मामले में उमर अकमल पर प्रतिबंध लगाए जाने के पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के फैसले क स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि 'बल्लेबाज ने आधिकारिक तौर पर खुद को मूर्खों की जमात में शामिल कर लिया है और इसके जैसे लोगों को जेल में डालना चाहिए।'

Advertisement

पीसीबी ने सोमवार को उमर अकमल पर तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया। उनके खिलाफ यह प्रतिबंध क्रिकेट के सभी प्रारूप में लागू होगा। उमर अकमल अब तीन साल तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। उनपर यह प्रतिबंध उन्हें दिए गए फिक्सिंग के एक प्रस्ताव की जानकारी बोर्ड को नहीं देने पर लगाया गया है।

Advertisement

रमीज ने ट्विटर पर कहा, "तो, उमर अकमल भी आधिकारिक तौर पर मूर्खों की जमात में शामिल हो गए हैं। तीन साल का प्रतिबंध। एक ऐसी प्रतिभा..कैसे बर्बाद कर दिया। पाकिस्तान को अब कानून बनाकर मैच फिक्सिंग को अपराध घोषित कर देना चाहिए और ऐसे लोगों को जेल में डालना चाहिए।"

पीसीबी ने सोमवार को एक ट्वीट कर उमर पर प्रतिबंध की जानकारी दी। ट्वीट में बताया गया है कि यह निर्णय बोर्ड की अनुशासन समिति के चेयरमैन जस्टिस (सेवानिवृत्त) फजल-ए-मीरान चौहान ने लिया है।

पाकिस्तान के लिए 16 टेस्ट, 121 वनडे और 84 टी-20 मैच खेलने वाले उमर अकमल ने इससे पहले एक साक्षात्कार में कहा था कि उन्हें भारत के खिलाफ मैच से हटने के बदले में धन का प्रस्ताव मिला था।

इस बीच, उमर के भाई क्रिकेटर कामरान अकमल ने कहा है कि प्रतिबंध के फैसले को सुनकर वह स्तब्ध हैं।

Advertisement

कामरान ने जिओ टीवी से कहा, " हम न्याय के लिए हर दरवाजा खटखटाएंगे और अपील करने के अपने अधिकार का जरूर प्रयोग करेंगे। यह समझ से बाहर है कि उमर को इतनी बड़ी सजा क्यों दी गई। "
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार