लंदन, 27 जून| इंग्लिश काउंटी क्लब समरसेट ने टी-20 ब्लास्ट के लिए न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कोरी एंडरसन के साथ अपने करार को रद्द कर दिया है। क्लब ने एक बयान में कहा कि उनके और एंडरसन के बीच यह करार आपसी सहमति के आधार पर रद्द किया गया है। क्लब ने साथ ही कहा कि उन्हें उम्मीद है कि एंडरसन भविष्य में क्लब के लिए खेलने के लिए लौटेंगे।

Advertisement

29 साल के एंडरसन ने 14 ग्रुप मैचों के लिए समरसेट के साथ करार किया था। अगर उनकी टीम नॉकआउट चरण में पहुंचती तो उन्हें वहां भी खेलना पड़ता।

Advertisement

समरसेट के क्रिकेट निदेशक एंडी हरी ने कहा, " पिछले कुछ महीने किसी के लिए अच्छा समय नहीं रहा हैं और महामारी के प्रभाव से निपटने की चुनौतियां अभूतपूर्व रही हैं। मैं कोरी और उनके प्रतिनिधियों को इस पारस्परिक निर्णय तक पहुंचने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।"

एंडरसन ने न्यूजीलैंड के लिए अब तक 13 टेस्ट, 49 वनडे और 31 टी 20 मैच खेले हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार