5 अगस्त। एक साल के प्रतिबंध के बाद क्रिकेट के सबसे लंबे प्रारूप में वापसी कर रहे आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीवन स्मिथ ने आते ही एक ही टेस्ट मैच में लगातार दो शतक जमाए। इस दिग्गज बल्लेबाज ने इस वापसी को अपना 'ड्रीम कमबैक' बताया है। 

Advertisement

स्मिथ ने एशेज सीरीज के पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ 144 रन बनाए और दूसरी पारी में 142 रन बनाए। 

Advertisement

मैच के बाद स्मिथ ने कहा, "मेरे लिए यह ड्रीम कमबैक की तरह है। मैंने एक ही टेस्ट में दो शतक कभी नहीं लगाए। यह बेहद खास है। हम पांचवें दिन जिस स्थिति में रहते हुए मैदान पर उतरेंगे उससे भी मैं काफी खुश हूं। मैं शुरुआत में गेंद को उस तरह से मार नहीं पा रहा था जिस तरह से चाह रहा था। मैंने इसके लिए घंटों का इंतजार किया ताकि मैं लय हासिल कर सकूं।"

स्मिथ ने कहा कि प्रतिबंध के दौरान उनका परिवार और उनके दोस्त उनके साथ खड़े रहे जिससे उन्हें हिम्मत मिली। 

स्मिथ ने कहा, "मेरे कई दोस्त और मेरा परिवार मेरे साथ खड़ा रहा और मुझे मुश्किल दौर से निकलने में मदद की। मेरी पत्नी दर्शकदीर्घा में बैठी थीं और जब मैंने पहला शतक जमाया तो वो लगभग रो पड़ी थीं।"

स्मिथ और मैथ्यू वेड (110) की बेहतरीन शतकीय पारियों के दम पर आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के सामने 398 रनों का लक्ष्य रखा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार