कहते हैं कि कामयाबी का असल मजा तब है, जब आपका विपक्षी भी आपकी प्रशंसा करने के लिए मजबूर हो जाए। भारत और श्रीलंका के बीच हाल में संपन्न 2 टेस्ट मैचों की सीरीज में श्रीलंकाई युवा बल्लेबाज सोनल दिनुषा का प्रदर्शन ऐसा ही रहा। अपने दम पर कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका की हार टालने वाले दिनुषा ने 4 पारियों में 3 शतक और 1 अर्धशतक लगाया।
सोनल दिनुषा के यादगार प्रदर्शन की भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने जमकर प्रशंसा की है।
गंभीर ने एक्स पर लिखा, "टेस्ट क्रिकेट में चरित्र, सब्र और मेंटल टफनेस की जरूरत होती है जो हमारे लड़कों ने दिखाई है। सोनल दिनुषा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए खास सलाम।"
बाएं हाथ के बल्लेबाज दिनुषा ने सिंहली स्पोर्ट्स क्लब (एसएससी) में दूसरे टेस्ट में अकेले ही इंडिया की जीत की कोशिश को नाकाम कर दिया। गुरुवार को ड्रॉ के रूप में समाप्त हुए टेस्ट में दिनुषा ने दोनों पारियों में शतक लगाया था। दिनुषा ने चार पारियों में 420 रन बनाए, इसमें तीन शतक शामिल हैं।
गंभीर ने एक्स पर लिखा, "टेस्ट क्रिकेट में चरित्र, सब्र और मेंटल टफनेस की जरूरत होती है जो हमारे लड़कों ने दिखाई है। सोनल दिनुषा को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए खास सलाम।"
Also Read: LIVE Cricket Score
सोनल दिनुषा श्रीलंका के चौथे और कुल पांचवें क्रिकेटर हैं, जिन्होंने छठे या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगाया। दिनुषा अरविंद डी सिल्वा (दो बार), कुमार संगकारा (दो बार), दलीप मेंडिस, असंका गुरुसिंहा, तिलकरत्ने दिलशान, धनंजय डी सिल्वा और कामिंडू मेंडिस के बाद टेस्ट की दोनों पारियों में शतक बनाने वाले श्रीलंका के आठवें बल्लेबाज भी बन गए।