India vs Sri Lanka Test: श्रीलंका के ऑलराउंडर सोनल दिनुशा (Sonal Dinusha Records) ने भारत के खिलाफ कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच में अपनी शानदार बल्लेबाजी से इतिहास रच दिया। पहली पारी में 103 रन बनाकर दूसरी पारी में उन्होंने नाबाद 133 रन बनाए और श्रीलंका के लिए मुकाबला ड्रॉ तक ले जाने में अहम भूमिका निभाई। 

Advertisement

सोनल सीरीज में सबसे सफल बल्लेबाज रहे और चार पारियों में 140 की औसत से 420 रन बनाए। 

रूट का अनोखा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा

सोनल एक टेस्ट सीरीज में स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ स्वीप शॉट से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। भारत के खिलाफ इस सीरीज में सोनल ने स्पिनर गेंदबाजों के खिलाफ 173 रन स्वीप से बनाए और एक भी बार आउट नहीं हुए। 

इस लिस्ट में उन्होने इंग्लैंड के जो रूट को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2021 में श्रीलंका के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज में स्पिनर गेंदबाजों के खिलाफ स्वीप से 160 रन बनाए थे और इस दौरान स्पिन के खिलाफ एक बार आउट हुए थे। 

टेस्ट सीरीज़ में स्पिन के ख़िलाफ़ स्वीप शॉट खेलकर सबसे ज्यादा रन

173 - सोनल दिनुशा बनाम भारत (श्रीलंका में, 2026) - आउट नहीं हुए

160 - जो रूट बनाम श्रीलंका (श्रीलंका में, 2021) - 1 बार आउट हुए

112 - बेन डकेट बनाम पाकिस्तान (पाकिस्तान में, 2022) - 2 बार आउट हुए

106 - जो रूट बनाम भारत (भारत में, 2021) - 1 बार आउट हुए

103 - यूनिस खान बनाम ऑस्ट्रेलिया (UAE में, 2014) - आउट नहीं हुए

103 - मिस्बाह-उल-हक बनाम इंग्लैंड (UAE में, 2015) - आउट नहीं हुए

101 - जो रूट बनाम भारत (भारत में, 2016) - तीन बार आउट हुए

101 - बेन डकेट बनाम भारत (भारत में, 2024) - आउट नहीं हुए

ऐसा करने वाले तीसरे क्रिकेटर

एक ही टेस्ट की दोनों पारियों में शतक, और दूसरी पारी फॉलोऑन के बाद। टेस्ट इतिहास में विजय हजारे (1948) और एंडी फ्लावर (2001) के बाद श्रीलंका के सोनल दिनुषा ने यह कारनामा किया है। हजारे ने साल 1948 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड में खेले गए मैच में पहली पारी में 116 रन बनाए थे औऱ फॉलोऑन के बाद 145, वहीं फ्लॉवर ने 2001 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हरारे में हुए टेस्ट में पहली पारी में 142 रन बनाए थे और फॉलोऑन के बाद दूसरी पारी में नाबाग 199 रन बनाए थे। 

खास लिस्ट में भी शामिल 

Also Read: LIVE Cricket Score

नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक जड़ने वाले वह श्रीलंका के चौथे औऱ दुनिया के पांचवें खिलाड़ी बने हैं। उनसे पहले एलन बॉर्डर, तिलकरत्ने दिलशान, धनंजय डी सिल्वा और कामिंदु मेंडिस ने ऐसा किया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार