स्टार कीवी ऑलराउंडर सोफी डिवाइन (Sophie Devine) ने गुरुवार (14 जनवरी) को न्यूजीलैंड की लीग सुपर स्मैश में महिला टी-20 क्रिकेट इतिहास (T20 History) का सबसे तेज शतक जड़ दिया। डिवाइन ने सिर्फ 36 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।

Advertisement

न्यूजीलैंड की कप्तान ने 38 गेंदों में 108 रन की पारी खेली और इस दौरान 9 छक्के और 9 चौके जड़े। जिसके चलते उनकी टीम वेलिंग्टन ने 8.4 ओवरों में जीत का 129 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया। 

Advertisement

महिला बिग बैश लीग के बाद यह उनका पहला मुकाबला था। वह पिछले साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया से लौटी थी, जिसके चलते उन्हें 14 दिन क्वारंटीन में रहना पड़ा। 

डिवाइन ने एक दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इससे पहले वेस्टइंडीज की डिंड्रा डॉटिन ने साल 2010 में महिला टी-20 वर्ल्ड कप में 38 गेंदों में शतक जड़ा था। यह महिला टी-20 का पहला शतक था। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया की ग्रेस हैरिस हैं। उन्होंने 2018 महिला बिग बैश लीग में ब्रिसबेन हीट के लिए खेलते हुए 42 गेंदों में शतक पूरा किया था।

बता दें कि पुरुष और महिला टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक जड़ने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के क्रिस गेल के नाम है। गेल ने आईपीएल 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों में शतक पूरा किया था। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार