Sophie Ecclestone Record: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) टूर्नामेंट इंग्लैंड और वेल्स में खेला जाएगा जो कि शुक्रवार, 12 जून से शुरू होगा। गौरतलब है कि इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड की दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ सोफी एक्लस्टोन (Sophie Ecclestone) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकती है। सोफी के पास वो कारनामा करने का मौका है जो कि महिला टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में कोई भी इंग्लिश खिलाड़ी नहीं कर पाई।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि 27 साल की सोफी इंग्लैंड के लिए अब तक 106 टी20 मुकाबले खेल चुकी हैं जिसमें उन्होंने 144 विकेट चटकाए हैं। यानी वो इस फॉर्मेट में अपने 150 विकेट पूरे करने से सिर्फ 6 विकेट दूर हैं। खास बात ये है कि सोफी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपनी बॉलिंग से धमाल मचाकर ये करिश्माई आंकड़ा छू लेती हैं तो टी20 इंटरनेशनल में 150 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाली पहली इंग्लिश खिलाड़ी बन जाएंगी।

Advertisement

इतना ही नहीं, गज़ब की बात तो ये भी है कि वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में अब तक दुनिया कि सिर्फ चार ही खिलाड़ियों ने ये कारनामा किया है। इस लिस्ट में थाईलैंड की थिपाचा पुत्थावोंग, भारत की दीप्ति शर्मा, रवांडा की हेनरिएट इशिम्वे और ऑस्ट्रेलिया की मेगन शट ही मौजूद हैं।

वुमेंस टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक विकेट लेने वालीं खिलाड़ी

  • थिपाचा पुत्थावोंग (थाईलैंड) - 103 मैचों में 161 विकेट
  • दीप्ति शर्मा (भारत) - 144 मैचों में 161 विकेट
  • हेनरिएट इशिम्वे (रवांडा) - 128 मैचों में 155 विकेट
  • मेगन शट (ऑस्ट्रेलिया) - 125 मैचों में 152 विकेट

बताते चलें कि सोफी एक्लेस्टोन महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में इंग्लैंड के लिए दूसरी सर्वाधिक विकेट लेने वालीं गेंदबाज़ हैं। उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक 18 मैचों में 29 विकेट झटके हैं। इस लिस्ट में उनसे ऊपर सिर्फ आन्या श्रूबसोल हैं, जिन्होंने 27 मैचों में 41 विकेट झटके हैं। 

Also Read: LIVE Cricket Score

ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड का पूरा स्क्वाड: नेट साइवर-ब्रंट (कप्तान), लॉरेन बेल, ऐलिस कैप्सी, टिली कॉर्टीन-कोलमैन, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, डैनी गिब्सन, एमी जोन्स, फ्रेया केम्प, हीथर नाइट, लिन्सी स्मिथ, इसी वोंग, डेनिएल वैट।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार