Sophie Ecclestone Record: द हंड्रेड विमेंस 2026 (The Hundred Women's 2026) का 21वां मुकाबला बुधवार, 05 अगस्त को मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और वेल्श फायर (Manchester Super Giants Women vs Welsh Fire Women) के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट स्टेडियम, मैनचेस्टर में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में सोफी एक्लेस्टोन (Sophie Ecclestone) सिर्फ एक विकेट लेकर इतिहास रच सकती हैं।
जी हां, ऐसा ही हो सकता है। सबसे पहले ये जान लीजिए 27 वर्षीय सोफी एक दिग्गज स्पिन गेंदबाज़ हैं, जो कि अब तक 267 टी20 मुकाबले खेलकर 349 विकेट चटका चुकी हैं। यानी आज वो मैनचेस्टर के मैदान पर वेल्श फायर की एक खिलाड़ी को भी आउट करती हैं तो भी वो अपने 350 टी20 विकेट पूरे कर लेंगी।
खास बात ये है कि वो ऐसा (महिला टी20 में 350 विकेट) करने वाली दुनिया की सिर्फ पांचवीं महिला खिलाड़ी होंगी। अब तक सिर्फ न्यूजीलैंड की अमेलिया केर, न्यूजीलैंड की ही सोफी डिवाइन, ऑस्ट्रेलिया की जेस जोनासन और साउथ अफ्रीका की दिग्गग मारिजाने कैप ने ये कारनामा किया है।
विमेंस टी20 में सर्वाधिक विकेट
- अमेलिया केर - 336 मैचों की 331 पारियों में 424 विकेट
- सोफी डिवाइन - 433 मैचों की 381 पारियों में 380 विकेट
- जेस जोनासन - 330 मैचों की 325 पारियों में 365 विकेट
- मारिजाने कैप - 371 मैचों की 353 पारियों में 360 विकेट
- सोफी एक्लेस्टोन - 267 मैचों की 265 पारियों में 349 विकेट
बात करें द हंड्रेड विमेंस 2026 में सोफी एक्लेस्टोन के प्रदर्शन की तो उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स के लिए 4 मैचों में 5 विकेट चटकाए हैं। वो बहुत ज्यादा विकेट नहीं ले पाईं हैं, लेकिन उन्होंने 5.10 की इकोनॉमी से किफायती गेंदबाज़ी की है।
Also Read: LIVE Cricket Score
मैनचेस्टर सुपर जायंट्स महिला स्क्वाड: मेग लैनिंग (कप्तान), स्मृति मंधाना, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पेज स्कोफ़ील्ड, मैडी विलियर्स, कैथरीन ब्राइस, मैटलान ब्राउन, जोआन गार्डनर, सोफी एक्लेस्टोन, रियाना मैकडोनाल्ड-गे, ग्रेस बॉलिंगर, नताशा रैथ, ग्रेस स्क्रिवेंस, रेबेका टायसन।