AU-W vs IN-W: हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कैप्टेंसी वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के टूर पर है जहां वो मेजबान टीम के साथ मल्टी फॉर्मेट सीरीज खेल रही है। इस सीरीज में आज यानी शुक्रवार, 27 फरवरी को दूसरा वनडे मुकाबला (AU-W vs IN-W 2nd ODI) खेला जा रहा है जो कि होबार्ट के बेलेरिव ओवल में हो रहा है। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक और झटका लग चुका है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, एलिसा हीली कैप्टेंसी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम की दिग्गज ऑलराउंडर सोफी मोलिनेक्स जो कि आगामी समय में तीनों ही फॉर्मेट में ऑस्ट्रेलिया की कैप्टेंसी करेंगी, वो पीठ के निचले हिस्से में दर्द (लोअर बैक पेन) के कारण सीरीज के बचे हुए सभी मुकाबलों से बाहर हो गईं हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि सोफी मोलिनेक्स से पहले टीम की दिग्गज और अनुभवी ऑलराउंडर एलिस पेरी और तेज गेंदबाज़ किम गार्थ भी क्वाड इंजरी क्वाड इंजरी (जांघ के अगले हिस्से की मांसपेशियों में खिंचाव) के कारण वनडे सीरीज से बाहर हो गईं थी। उनकी जगह वनडे टीम में मेगन शुट्ट और लूसी हैमिल्टन को चुना गया है।

बताते चलें कि दूसरे वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी प्लेइंग इलेवन में सोफी मोलिनेक्स की जगह हरफनमौला खिलाड़ी निकोला कैरी को चुना है, वहीं टीम इंडिया के कॉम्बिनेशन में शेफाली वर्मा और रेणुका सिंह ठाकुर की जगह अमनजोत कौर और वैष्णवी शर्मा को जगह दी गई है। यहां देखे मैच का लाइव स्कोर कार्ड 

ऑस्ट्रेलिया महिला टीम की अपडेटिड स्क्वाड: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर), एशले गार्डनर, ताहलिया मैकग्राथ, जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, अलाना किंग, लूसी हैमिल्टन, फोबे लिचफील्ड, डार्सी ब्राउन, निकोला केरी।

ऐसी है दोनों टीमें

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई टीम (प्लेइंग XI): एलिसा हीली (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, बेथ मूनी (विकेटकीपर),  एशले गार्डनर, एन्नाबेल सदरलैंड, ताहलिया मैकग्रा, निकोला कैरी, मेगन शुट्ट, अलाना किंग, डार्सी ब्राउन।

Also Read: LIVE Cricket Score

भारतीय टीम (प्लेइंग XI): स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, काश्वी गौतम,  क्रांति गौड़, श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार